Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

अभिनंदन पर सलमान खुर्शीद का विवादित बयान, कहा- गर्व है वह UPA सरकार में एयरफोर्स में शामिल हुए

नई दिल्ली: विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस लौटने से देशभर में खुशी का माहौल है. हर कोई अपने हीरो अपने तरीके से सलाम कर रहा है. मिग 21 से पाकिस्तान के F16 विमान को ढेर करने वाले अभिनंदन की बहादुरी की मिसालें दी जा रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अभिनंदन की तारीफ करते हुए ऐसी बात कह दी है, जिस पर विवाद हो सकता है.



सलमान खुर्शीद ने अभिनंदन के पायलट बनने का श्रेय यूपीए सरकार को दिया है. उन्होंने ने कहा कि अभिनंदन 2004 में पायलट बने थे जब यूपीए की सरकार थी. सलमान खुर्शीद ने ट्वीट किया, ”दुश्‍मन की आक्रामकता के सामने भारतीय प्रतिरोध के चेहरे विंग कमांडर अभिनंदन को बहुत-बहुत बधाई. संकट के समय उन्‍होंने शानदार संतुलन और आत्‍मविश्‍वास दिखाया. हमें इस बात का गर्व है कि वह वर्ष 2004 में एयरफोर्स में शामिल हुए और यूपीए के शासनकाल के दौरान एक मैच्‍योर फाइटर पायलट बने.’सलमान खुर्शीद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. उनके ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा कि आप बताना भूल गए कि वह यूपीए की वजह से ही एक बेहद पुराना विमान उड़ा रहे थे.’

Related posts

बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में जो कहा, सुने लाइव वीडियो में।   

Ajit Sinha

दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर,बुझाने में लगी

Ajit Sinha

सुरेंद्र फौजी गैंग के कुख्यात गैंगस्टर राकेश बंजारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या सहित 25 आपराधिक मामले दर्ज, लोडेड पिस्टल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x