Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)- जुलाई 2019 के परिणाम घोषित किए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज नई दिल्‍ली में केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)- जुलाई 2019 के परिणाम घोषित कर दिए। सीटीईटी के 12वें संस्‍करण की परीक्षा 7 जुलाई, 2019 को देश भर के 104 शहरों के 2,949 केन्‍द्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के आसान और निष्‍पक्ष संचालन के लिए शहर के 114 समन्‍वयक,2942 केन्‍द्रीय निरीक्षकों, 4335 पर्यवेक्षकों और सीबीएसई के 827 अधिकारियों को तैनात किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 29.22 लाख उम्‍मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23.77 लाख उम्‍मीदवार परीक्षा में बैठे।



परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड 23 दिन में घोषित कर दिया गया, जिसमें 3.52 लाख उम्‍मीदवारों को पात्र घोषित कर दिया गया। 3.52 लाख योग्‍य उम्‍मीदवारों में से 2.15 लाख पेपर-1 (प्राइमरी स्‍कूल) और 1.37 लाख पेपर-2 (जूनियर हाई स्‍कूल) से पात्र घोषित किए गए हैं। परिणाम सीटीईटी की वेबसाइट www.ctet.nic.in और सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्‍ध हैं। सीटीईटी परीक्षा में बैठने वाले उम्‍मीदवारों की मार्कशीट डिजीलॉकर में उपलब्‍ध होगी। पात्रता प्रमाण-पत्र डीजीलॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे और पात्र उम्‍मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर लॉगइन विवरण प्रदान कर दिया जाएगा।

Related posts

एक सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने अपने गर्ल फ्रेंड को मारी गोली, सड़क पर तड़प रही लड़की को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री एंव बीजेपी नेता अमित शाह ने आज एक भव्य “Vetri Kodi Eandhi” रोड शो किया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की 19 महिला कमांडो को “मार्क्स वुमेन” के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!