Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा : 11 लाख रूपए नगद और 20 किलों गांजा सहित एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पति फरार , एसपी

 
खेमचंद पटेल की रिपोर्ट 
मथुरा ; मथुरा में फैले गांजा का कारोबार में पुरुष ही नही महिलाए  भी शामिल है ये जब पता चला जब किसी सूचना  पर पुलिस ने थाना कोतवाली के सोंख रोड पर गुप्त रूप से चल रहे नशे के कारोबार को देखा तो  पुलिस बिल्कुल दंग रह गई, कि  महिला भी नशे के  कारोबार को चला रही है पुलिस ने मोके से महिला को 20 किलो गांजा ,22 मोबाइल फोन और नगद 11 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार कर लिया पर मौके  से महिला का पति भागने में कामयाब हो गया  ।
पुलिस को काफी समय से सूचना  मिल रही थी की सोंख रोड पर गांजे का व्यापार हो रहा है  जबकि आदित्यराज योगी की सरकार में सारे धंधो को रोकने के लिए प्रशासन  को बार बार निर्देशित किया जा रहा है उसके बाद ही पुलिस ने तस्करो को गिरफ्तार करने के लिए ये अभियान चलाया हुआ है ।उसी अभियान के तहत पुलिस ने जाबिद के अड्डे पर छापा मार कर मौके  से जाबिद की पत्नी नसीम  को मादक पदार्थ को बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 11 लाख रूपए नगद  के साथ 20  किलो गांजा समेत 22  मोबाइल फोन भी बरामद हुए । 20 किलों गांजा की कीमत बाजार की करीब  7  लाख रूपए बताई गई है। फिलहाल पकड़ी गई महिला का पति जावेद भागने में सफल रहा पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वहीँ  एसपी  सिटी श्रमण कुमार का कहना है कि  अभी सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा  है।  यह लोग गांजे  के बड़े कारोबारी है हरियाणा से यह गांजा का लेन का काम करते है फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। जल्द ही इसके सरगना तक पुलिस पहुंचने का प्रयास करेगीं।

Related posts

पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने नव वर्ष और जन्म दिन के अवसर पर गरीब बच्चों के बीच में धूमधाम से मनाया

Ajit Sinha

कार चोरों के साथ पुलिस की भिड़ंत, बहादुरी के लिए जवानों को मिला इनाम

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को रात भर घरवालों ने पीटा, सुबह बना लिया दामाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x