Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ऑन लाइन मोबाइल भिजवाने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले दो आरोपितों पर कैंप थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: ऑन लाइन मोबाइल भिजवाने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले दो आरोपितों पर कैंप थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड,एक वाई-फाई मोडम, एक लैपटॉप, एचडीएफसी बैंक की पास बुक, चैक बुक व 98 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद की हैं। आरोपितों को अदालत में पेश कर किया जेल भेज दिया हैं।

निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि नया गांव निवासी निहाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। पीडि़त व उसकी पत्नी का ज्वाईंट खाता पीएन बी बैंक में है। पीडि़त को उसके पुत्र अमन ने बताया कि एक मोबाइल फोन लेने के लिए इंस्टाग्राम पर एक नंबर पर बात हुई है। जिसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया और जिस ने आर्डर भेजने के नाम पर पांच हजार, आर्डर डिलीवरी के नाम पर 12 हजार रुपये, टेक्स पे के नाम पर 20 हजार 104 रुपये, रुपये रिफंड करने के लिए टेक्स के नाम पर 41 हजार रुपये सहित कुल सात लाख रुपये काट लिए। पीडि़त की शिकायत पर गत 28 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। प्रभारी ने बताया कि मामले की किठवाड़ी फुल प्रभारी उप-निरीक्षक विजयपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सैल के साथ मिलकर संयुक्त रुप से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दो लड़कों को दिल्ली से अरेस्ट किया गया। पूछ ताछ में आरोपितों ने अपना नाम राहुल जटवानी व राहुल शर्मा निवासी दिल्ली बताया। उक्त दोनों आरोपितों को पेश अदालत करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा रिमांड अवधि के दौरान आरोपितों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, एक वाई-फाई मोडम, एक लैपटॉप, एचडीएफसी बैंक की पास बुक, चैक बुक व 98 हजार 400 रुपये की नकदी को बरामद किया गया है। दोनों आरोपितों को आज रविवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

बर्तन की दुकान पर मौजूद लड़के की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में 5 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त एनआईटी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एटीएम मशीन से डिवाइस मशीन की सहायता से 12 लाख 40 हजार रूपए उड़ाने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x