Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय नई दिल्ली

सड़क पर एक साथ घूमते दिखे ऊंट, गाय और गधा, पुलिस ने पूछा- किसी को मालूम है इनके मालिक का पता?

कन्सास: अमेरिका के कन्सास में एक गाय, गधा और ऊंट एक साथ नजर आए. तीनों की एक तस्वीर फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को लेकर लोग कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं. दरअसल, इस तस्वीर को 2 दिन पहल गोडार्ड पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था. इसके बाद से यह फोटो वायरल हो रही है. गोडार्ड पुलिस ने गाय, गधे और ऊंट की एक साथ वाली तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए इन जानवरों के मालिक की जानकारी मांगी थी.

इसके साथ पुलिस ने मजाक में एक लाइन लिखी थी कि, अगर हम जानवरों के मालिक को नहीं ढूंढ पाते तो हम ये मानेंगे कि ये क्रिसमस मनाने का इनका तरीका है. साथ ही पुलिस ने लिखा कि अगर आप कोई मदद कर सकते हैं तो 911 पर संपर्क करें.एक अन्य पोस्ट में पुलिस ने लिखा कि गाय, गधा और ऊंट अपने मालिक के पास वापस चले गए हैं. फेसबुक पर इस तस्वीर को 1000 से अधिक बार शेयर किया गया और कई लोगों ने फोटो पर कमेंट्स भी किए. एक शख्स ने कमेंट में लिखा, ”ये नेटिव सीन की तलाश कर रहे हैं, ये सितारे हैं”. एक अन्य ने लिखा, ”मैं सोच रहा हूं कि पहले कौन भागा और उसने बाकी दोनों को भी अपने साथ भगा लिया”. वहीं तीसरे व्यक्ति ने लिखा, ”यह एक क्रिसमस चमत्कार है”.



गोडार्ड पुलिस के कैप्टन लांस बेगले ने सीएनएन को बताया कि तीनों अपने बाड़े से भाग निकले थे और खुली हुई एकमात्र सड़क पर चले गए थे. एक वन्यजीव पार्क का मालिक, जो पास में ही रहता है और तीनों आसानी से उसके पास लौट गए.

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एग्रीगेटर्स व डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स को रेगुलेट करने के लिए पॉलिसी को दी मंजूरी।

Ajit Sinha

खूंखार और कुख्यात गैंगेस्टर कमलजीत व सुनील मलिक दो पिस्तौल व 24 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुरजकुंड में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!