Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लेनदेन के हिसाब करने लिए फोन करके बुलाया, फिर कर दी ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित मुर्शदपुर गांव के जंगल में एक ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि युवक को फोन करके घर से बुलाया गया था। पुलिस ने पैसे के लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है और परिजनो शिकायत नामित व्यक्ति हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के अटाई गांव के रहने वाले हेमचंद उर्फ हेमी ठेकेदारी करते थे। बुधवार की शाम हेमी का शव मुर्शदपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला। हमला वरों ने सिर में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि  घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस बीच सूचना मिलने पर हेमचंद उर्फ हेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी ने बताया कि हेमी को किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने पैसे के लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीपी ने बताया कि ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद ईएसआईसी के उप निदेशक (प्रशासन) के खिलाफ एफआईआर दर्ज: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

पीटीआई टीचर व एक अन्य के खिलाफ एक लड़की ने कैंप थाने में कराया दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।

Ajit Sinha

दो लड़कों ने एक व्यक्ति की चाकुओं से गोद कर हत्या कर उसके शव को पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!