Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आवारा कुत्ते का आतंक, अब पैन ओएसिस सोसाइटी में छह साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काटा, थाने पर हंगामा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा में आवारा कुत्ते का आतंक एक बार फिर देखने को मिला जब सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में गुरुवार की रात छह साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने देर रात फेज-3 थाने में आकर हंगामा किया। लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे. जबकि सोसायटी निवासी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

फेज-3 थाने पर हंगामा कर रहे लोग सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी के निवासी है. लोगों का कहना था कि उनकी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर रोज कुत्ते छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। थाने में आए सोसाइटी निवासियों ने लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सोसायटी के आसपास के लावारिस कुत्तों को हटाया जाए।
थाना प्रभारी ने बताया कि करीब रात आठ बजे कुत्ते ने बच्चे को काटा था। उसको दो टांके लगे हैं। बच्चा सुरक्षित है। लेकिन लोगों थाने पर पहुँच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर करने लगे. सोसाइटी निवासियों ने लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सोसायटी के आसपास के लावारिस कुत्तों को हटाया जाए। इस दौरान थाने में वे लोग भी पहुंचे,जिनको कुत्तों ने काटा था। लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे।

Related posts

महिलाओं को चकमा देकर उनके जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सुनार सहित आठ अरेस्ट

Ajit Sinha

एचसीएस परीक्षा 24 जुलाई को :परिक्षा केन्द्रो का पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने किया दौरा

Ajit Sinha

आत्महत्या केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला रेलवे पुलिस हांसी का इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x