Athrav – Online News Portal
नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: विकास कुमार दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक का पद कल से संभालेंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: विकास कुमार कल शुक्रवार से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( डीएमआरसी) का उत्तरदायित्व संभालेंगे।  कुमार 01 जनवरी, 2012 से डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत डॉ. मंगू सिंह का उत्कृष्ट कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। डीएमआरसी के निदेशक (परिचालन) के पद पर कार्यरत कुमार को रेल आधारित शहरी परिवहन परियोजनाओं का तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है। भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 1988 बैच के अधिकारी कुमार ने सितंबर, 2004 में डीएमआरसी ज्वाइन करने से पूर्व भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। तब से लेकर 17 वर्षों से अधिक समय से वे डीएमआरसी में महत्वपूर्ण प्रबंधन पदों पर रहे हैं। डीएमआरसी में  कुमार ने वर्ष 2007 से अपनी नेतृत्व क्षमता से परिचालन विंग में शीर्ष पदों जैसे महाप्रबंधक (परिचालन), कार्यकारी निदेशक (परिचालन) और निदेशक (परिचालन) के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

इन्होंने दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो कॉरिडोरों पर 300 कि.मी. से भी अधिक मेट्रो सेवाओं की सुगम शुरुआत में मुख्य भूमिका अदा की है। कुमार डीएमआरसी के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘दिल्ली मेट्रो लास्ट माइल सर्विसेस लिमिटेड’ की स्थापना में भी सहायक रहे हैं, जिसका कार्य मेट्रो स्टेशनों तक आने-जाने के लिए लास्ट माइल सर्विसेस की व्यवस्था करना है। उन्होंने ढाका मेट्रो परियोजना के परिचालन और अनुरक्षण नियमों के विशेषज्ञ के रूप में अपनी परामर्शी सेवाएं भी दी हैं। इसके अलावा, ये भारत में जयपुर, कोच्चि, नोएडा – ग्रेटर नोएडा, मुंबई इत्यादि जैसी विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं के लिए दी जाने वाली परामर्शी सेवाओं में भी शामिल रहे हैं। उन्होंने रेल आधारित शहरी परिवहन प्रणालियों में अपनाई जाने वाली नवीनतम प्रौद्योगिकी तथा प्रबंधन नीतियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विश्व के अनेक देशों का दौरा किया। कुमार मेट्रो के कॉमेट ग्रुप के लिए समन्वय एजेंसी के रूप में नियत ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर (TSC) के इंपीरियल कॉलेज, लंदन के साथ डील करते समय डीएमआरसी के सीनियर बैंचमार्किंग रिप्रेजेन्टेटिव रहे हैं। डीएमआरसी कॉमेट ग्रुप की सदस्य कंपनी है, जो पूरे विश्व में वृहद और मध्यम आकार की मेट्रो का बैंचमार्किंग ग्रुप है।  

कुमार भारतीय रेल और डीएमआरसी से विभिन्न पुरस्कार जैसे महाप्रबंधक पुरस्कार,परिचालन शील्ड (भारतीय रेल में) और प्रबंध निदेशक पुरस्कार (डीएमआरसी में) से भी सम्मानित किए गए हैं।रुड़की विश्वविद्यालय (अब आईआईटी रुड़की) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से स्नातक रहे कुमार ने आईआईटी, दिल्ली से ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स तथा ऑप्टिकल कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री ली है। शैक्षणिक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के अलावा श्री कुमार अपने विद्यार्थी काल में तैराकी और बैडमिंटन में भी भाग लेते रहे थे। ये डॉ. ई. श्रीधरन और डॉ. मंगू सिंह के बाद डीएमआरसी के तीसरे प्रबंध निदेशक होंगे।

Related posts

इस महिला पुलिस को कौन नहीं चाहेगा सलूट करना, देखिए इस वायरल वीडियो में, इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।  

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने ऑब्जर्वेशन होम फॉर बॉयज एंड गर्ल्स, निर्मल छाया और नारी निकेतन का किया औचिक निरीक्षण*

Ajit Sinha

100 नई बसों को राजघाट डिपो से परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी,पिछले चार माह में बेड़े में शामिल हो गई 429 बसें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x