Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मेदांता अस्पताल में 8 वां दिन स्वास्थ सामान्य रहा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मेदांता में 8 वां दिन सामान्य रहा। आज उन्होंने पूरी तरह से आराम किया और इस दौरान उन्हें किसी तरह का बुखार नहीं आया। अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. दुबे ने बताया कि लाक्षणिक रूप से (सिम्टोमैटिकली) श्री मनोहर लाल बेहतर महसूस कर रहे हैं।        

उन्होंने बताया कि एम्स, पीजीआई रोहतक और सिविल सर्जन, गुरुग्राम की टीमों से इनपुट्स के साथ डॉ सुशीला कटारिया के मातहत एक विशेषज्ञ दल द्वारा दिन में दो बार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। दुबे ने बताया कि उनकी भूख में सुधार हुआ है और वे नियमित रूप से पैदल चलने के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी कर रहे हैं।

Related posts

हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद हड़ताल की समाप्त

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 50 आईएएस, 1 आईआरएस व 1एचसीएस के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई मौतों की जाँच के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव फिर से किया नामंज़ूर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!