Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात खातिर ग्रैंड बैंकेट हॉल में शार्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, पूरा बैकेंट हॉल जलकर हुआ ख़ाक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खातिर ग्रैंड बैंकेट हॉल में भीषण आग लग गई, आग इतनी भीषण थी, कि कुछ ही मिनटों में पुरे बैंकट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर -8 और सेक्टर -11 पुलिस चौकी की पुलिस टीम व दमकल की गाड़ियां एक -एक करके कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने लगी भीड़ को हटा कर पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से दमकलमियों ने आग को बुझाने का कार्य शुरू किया, कई घंटों की भारी मशक्कत के आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही की, इस बैंकेट हॉल में कोई भी प्रोग्राम नहीं थे अन्यथा और बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस की माने तो यह भीषण आग शार्ट सर्किट की वजह से रात लगभग साढ़े 11 बजे लगी थी। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई पर पूरा बैंकेट हॉल जल कर खाक हो गया।

Related posts

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने किया राजमार्ग दिल्ली-वडोदरा-मुबई एक्सप्रेस वे सहित जेवर इंटरनेशनल ग्रीन हाईवे का निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद:निर्वाचन क्षेत्र के मृत व पलायन कर चुके मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाना करें सुनिश्चित: एसडीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद बार एसोसिएशन चुनाव 2026: तूफानी सरगर्मी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा पेंच, 3462 मतदाता तय करेंगे अधिवक्ताओं का भविष्य

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x