Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद से बैटरी चोरी करने और चोरी बैटरी खरीदने वाले दो चोर सहित 6 कबाड़ियों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सीसीटीवी कैमरों की बैटरी चुराने वाले 2 चोर सहित चोरी की बैटरी खरीदने वाले 6 कबाड़ियों को क्राइम ब्रांच- 30 ने अरेस्ट किया है। आरोपी 100 से अधिक बैटरी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है ये आरोपित  6 हजार की बैटरी मात्र 600 रुपए में कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस प्रवक्ता  रविंद्र कुमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां एक तरफ प्रशासन लगातार फरीदाबाद शहर में सीसीटीवी कैमरों की सुविधा मुहैया करवाने की कोशिश कर रहा है, वहीं चंद रुपयों के लालच में आकर कुछ चोर स्मार्ट कमरों को पावर कनेक्टिविटी मुहैया करवाने के लिए लगाई जाने वाली बैटरियों की चोरी करके शहर की कैमरा रूपी आंखों को अंधा करने का काम कर रहे हैं। लगभग पिछले 1 वर्ष  से इस तरह की वारदातें फरीदाबाद शहर के मेन चौक चौराहों पर हो रही थी। चोरों द्वारा 100 से अधिक बैटरी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है,

जिसके कारण आए दिन फरीदाबाद शहर के मेन चौक चौराहों पर लगे कैमरे बंद हो जाते थे जिस के कारण आमजन व कोई वारदात होने के बाद पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। बैटरी चोरी की इन वारदातों के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उनकी टीम ने इस मामले में दो चोरों तथा 6 कबाड़ियों को अरेस्ट किया है।  
अरेस्ट  किए गए आरोपितों में आरोपित  अकबर, यूनिस, मोबीन, मनीष, मोमन, आखिब उर्फ जावेद, केदारनाथ तथा कामिल का नाम शामिल है। आरोपित  अकबर तथा यूनिस चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे जो इस मामले के मुख्य आरोपित हैं तथा वहीं अन्य आरोपित कबाड़ी का काम करते हैं जो इनसे चोरी की बैटरियां खरीदते थे। आरोपित  अकबर मेवात जिले का रहने वाला है वहीं आरोपित  यूनिस फरीदाबाद के सेक्टर- 8 का निवासी है। इस मामले में शामिल कबाड़ी मुबीन, मोमन तथा कामिल यूपी के रहने वाले हैं वहीं आरोपित  जावेद व केदारनाथ मेवात तथा आरोपित मनीष फरीदाबाद के सेक्टर 8 का रहने वाला है।

इस मामले में पुलिस टीम की अगुवाई स्वयं अपराध शाखा सेक्टर- 30 इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने की जो उन्होंने अपनी टीम में सीसीटीवी कैमरा एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर अश्वनी, साइबर तकनीक एक्सपर्ट सिपाही मनोज व अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से इस चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम करीब 3 महीने से लगातार सीसीटीवी व सायबर तकनीक से इन चोरों का पीछा किया जा रहा था जिन्हें दिनांक 15 मार्च को फरीदाबाद शहर से गिरफ्तार कर करके पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसमें मुख्य आरोपी अकबर व यूनिस है जो अपने ऑटो से आकर एक ही रात में कई-कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे व बैटरियो को तोड़ फोड़ कर कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी चोरों की शिनाख्त पर चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में सभी कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग ऑटो तथा 1.08 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपियों को अदालत पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : MRIIRS, फरीदाबाद नगर निगम और NIUA के बीच साइन हुआ WASH अग्रीमेंट, मानव रचना में स्थापित की जाएगी WASH लैब

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीसी विक्रम ने किया तहसील और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x