Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

डिलीवरी वैन चालक ने चुराए 133 मोबाइल, हरियाणा पुलिस ने महज 4 घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट , 85 मोबाइल बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा एक डिलीवरी वैन से प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी के 133 स्मार्ट मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को महज 4 घंटे में सुलझाते हुए नूंह जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी से करीब 7.50 लाख रुपये के 85 स्मार्ट फोन भी बरामद किए हैं। गिरफतार आरोपी व उसके साथियों ने डिलीवरी वैन के चेन्नई से मानेसर (गुरुग्राम) आते समय गाडी की सील तोड कर रेडमी के मोबाइल फोन चुरा लिए थे।
 
दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता ने चोरी की घटना के संबंध में नूंह जिले में पुलिस को शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर आरोपी वाहन चालक व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। खुफिया और अन्य इनपुट के आधार पर, पुलिस टीम ने नूंह जिले के ढाणा निवासी चालक सहाबुद्दीन को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 20 चोरी हुए रेडमी मोबाइल फोन बरामद किए।आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस की जांच और आरोपी से गहन पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार आरोपी के घर से अमेजन कंपनी के चोरी किए गए 65 अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। केस में अन्य आरोपियों को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा शेष मोबाइल फोन बरामदगी के लिए आगे की जांच जारी है।

Related posts

महेन्द्रगढ़ :शहर महेन्द्रगढ़ के बालाजी चौक के निकट स्थित बड़वाले प्राचीन हनुमान मंदिर पर “हनुमान जन्मोत्सव” हर्षोल्लास से मनाया गया ।

Ajit Sinha

देशी मस्कट व जिंदा कारतूस के साथ युवक काबू, पुलिस को आरोपित के बड़े हथियार सप्लायर नेटवर्क से जुड़े होने का शक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्रीरामलला दशहरा समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के मंच पर मचा धमाल -जमकर नाचे रामभक्त-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x