Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जवाहर नवोदय विद्यालय मौली जिला पंचकूला में कक्षा 11 में रिक्त सीटों के लिए आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय मौली जिला पंचकूला में कक्षा 11 में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं नवोदय विद्यालय प्रबंधक समिति मौली के अध्यक्ष महावीर कौशिक ने बताया कि जिस विद्यार्थी ने सत्र 2021-22 में दसवीं उत्तीर्ण की है, वे कक्षा 11 में रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 01 जून 2005 से 31 मई 2007 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2022 है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodayagov.in या nvsadmissionclasseleven.in के माध्यम से आप फॉर्म भर सकते हो। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 में प्रवेश के लिए जिले स्तर की मेरिट और राज्य स्तर की मेरिट तैयार की जाएगी अर्थात मेरिट के आधार पर विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा, जो विद्यार्थी दी गई योग्यता को पूरी करते हैं। वे बच्चे ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।

Related posts

पलवल: अंतरराज्यीय एटीएम ठगों से पुलिस टीम 234 एटीएम कार्ड बरामद कर चुकी हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा ने आज अपने निवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x