Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और हत्या आरोपितों के बीच हिंडन नदी के पुस्ते के पास हुए मुठभेड़ में गोली लगने दोनों घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली फेज-3 पुलिस और हत्यारोपियों के बीच  हिंडन नदी के पुस्ते के पास हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए,उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इन दोनों युवको को 8 मई को राहुल की हत्या के मामले में छिजारसी कट से गिरफ्तार किया था। देर रात दो युवकों को जब आला-ए-कत्ल की बरामदगी करने के लिए हिंडन नदी के पुस्ते पर लेकर आई थी। उसी दौरान झाड़ियों में छुपाए हुए तमंचा से दोनों युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों युवकों को गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पुलिस की गोलियों से घायल हापुड़ निवासी अमनदीप और बहलोलपुर निवासी निक्की उर्फ निखिल है। इन दोनों का एक लड़की को लेकर 22 वर्षीय राहुल से झगड़ा हुआ था। तभी से आरोपी और मृतक के बीच रंजिश चल रही थी। आठ मई को बहलोलपुर स्थित बबीता कॉलोनी रात अमनदीप और निक्की ने राहुल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कल रात को पुलिस ने हत्या के मामले अमनदीप, निक्की और गुलशन को छिजारसी कट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ पर पता चला कि गोली अमनदीप, निक्की ने चलाई थी और गुलशन इनके साथ था। और हत्या करने के बाद दोनों ने हथियार हिंडन नदी के पुस्ते के पास झाड़ियो में छिपा दिया था। एडीसीपी ने बताया कि देर रात अमनदीप, निक्की को जब आला-ए-कत्ल की बरामदगी करने के लिए हिंडन नदी के पुस्ते पर लेकर आई थी। उसी दौरान झाड़ियों में छुपाए हुए तमंचा से दोनों युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों युवकों को गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 6 लाख 80 हजार लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीनी सरकार के अखबार के लिए लिखते थे पत्रकार राजीव शर्मा, चीन से मिली मोटी रकम

Ajit Sinha

शराब के पेटियों से भरे कंटेनर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x