Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्लबों के बाहर बम ब्लास्ट,एक पुलिसकर्मी ने आरोपित को बम फेंकते हुए धर दबोचा,2 जिन्दा सुतली बम व 1 कंट्री-मेड-वैपन बरामद-लाइव फुटेज देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सेक्टर -29 , गुरुग्राम में आज तड़के एक युवक के द्वारा दो सुतली बम क्लबों के बहार फेंकने और तीसरे बम के फैंकते हुए एक पुलिस कर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित का नाम सचिन , निवासी जिला मेरठ,उत्तरप्रदेश है। इस आरोपित के कब्जा से 2 जिन्दा सुतली बम व 1 कंट्री-मेड-वैपन बरामद किया गया है। इस संबंध में संबंधित थाने में आरोपित के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई एसटीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को समय सुबह लगभग 5.15 बजे सैक्टर-29, गुरुग्राम के क्लबों के बाहर 2 सुतली बम फैंके गए, जहां पर रूटीन चैकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच व स्वैट टीमों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तथा अपनी जान की परवाह किए बिना सुतली बम फैंकने वाले 1 व्यक्ति को बम व हथियार सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीमों द्वारा काबू किए गए आरोपित का नाम सचिन निवासी जिला मेरठ (उत्तर-प्रदेश) है।

उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि घटना के समय उपरोक्त आरोपित नशे की हालात में था और उसके द्वारा 02 सुतली बम फैंके जा चुके थे तथा 2 बम उसके द्वारा और फैंके जाने थे,परन्तु ये और बम फैंक पाता इससे पहले ही गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपित को बम सहित काबू कर लिया। पुलिस टीमों द्वारा अदम्य साहस व निडरता से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप किसी प्रकार के जान-माल की हानि नही हुई और आरोपित को भी बड़ी कुशलता से काबू किया गया।उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा आईपीएस द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और उनके आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस की बम डिस्पोजल टीम को घटनास्थल पर बुलवाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया व आरोपित के कब्जा से बरामद हुए 2 जिन्दा सुतली बम को बम डिस्पोजल टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया। उपरोक्त घटना में एक स्कूटी वो एक बोर्ड को कुछ नुकसान हुआ है। इसके अलावा कोई अन्य जान की हानि नहीं नहीं हुई है। पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त आरोपित के कब्जा से 2 जिन्दा सुतली बम व 1 कंट्री-मेड-वैपन बरामद किया गया है।उनका कहना है कि आगामी जांच के लिए आरोपित से गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच तथा एसटीएफ टीम द्वारा आरोपित से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपित से पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पूर्व महिला कॉन्स्टेबल ने एक कॉन्स्टेबल की मांगों को पूरी नहीं की तो उसकी हत्या कर, उसके शव को नाला में दबा दिया-अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने वाले चार शातिर खूंखार अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, अरेस्ट

Ajit Sinha

अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम और ग्रामीणों में हुई झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल, घेराव-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x