Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

बॉलीवुड के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का आज 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम जो 90 के दशक में अभिनेता सलमान खान की आवाज बन चुके थे उनका शुक्रवार 25 सितंबर को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस दिग्गज गायक के निधन की खबर सुनने के बाद से बॉलीवुड के साथ ही भारत में उनके चाहने वाले शोक में और स्तंब्ध हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस महान गायक के निधन पर शोक जताते हुए संदेश दिया है।

शुक्रवार दोपहर को एक बेहद ही दुखी करने वाली खबर सुनने को मिली। जाने माने बॉलीवुड गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का दोपहर 1 बजकर चार मिनट पर निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह कोरोना संक्रमित थे जिसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। पिछले महीने 5 अगस्त को उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। गुरुवार को अस्पताल द्वारा जारी बयान में उनका हालत काफी नाजुक बताई गई थी। अगले ही दिन उनके मौत की खबर आई।

Related posts

आज पूरा देश चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहा, चीन के भेजे वायरस से हमारे डाॅक्टर और बाॅर्डर पर सैनिक युद्ध लड़ रहे हैं; सीएम

Ajit Sinha

कुख्यात वाहन चोरों को चोरी की कार में चोरी की 10 एलईडी के साथ 3 पकड़े गए ,100 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज।

Ajit Sinha

बुलेट सवार छात्र को कत्ल करने के इरादे से स्कार्पियों सवार एक एलएलबी के छात्र ने चलती हुई अवस्था में मारी टक्कर -अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!