Athrav – Online News Portal
मनोरंजन मुंबई

बॉलीवुड सनी लियोनी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सबसे बुरा दोस्त बताया है क्योकिं उनके पास दोस्तों के लिए समय की बहुत कमी होती है.

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि अभिनेता और अभिनेत्रियां सबसे खराब दोस्त होते हैं क्योंकि वे कभी भी अपने दोस्तों के लिए उपलब्ध नहीं होते. एक बयान के अनुसार, सनी ने जूम स्टाइल्ड बाय मिन्त्रा पर ‘बाइ इनवाइट ओनली’ के एक एपिसोड में ये बात कही है. ये एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगा.



सनी लियोनी ने कहा, “मनोरंजन जगत के कलाकार सबसे खराब दोस्त होते हैं क्योंकि वे कभी भी उपलब्ध नहीं होते.. न तो भावनात्मक रूप से और न ही शारीरिक रूप से. कई बार हम खुद अपने जन्मदिन के लिए भी मौजूद नहीं होते, किसी और के जन्मदिन की बात तो छोड़ ही दीजिए.”फिल्म इंडस्ट्री में मिली प्रशंसा पर सनी ने कहा, “इंडस्ट्री से प्रशंसा मिलने को लेकर मैं बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रखती इसलिए मैं कभी निराश नहीं होती.” सनी को बार-बार ट्रोल किया गया. लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने बच्चों को लेकर कतई ट्रोल नहीं होना चाहतीं.सनी लियोनी ने कहा, “मुझे परवाह नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि लोग मेरे बच्चों के बारे में बुरी बातें कहीं.” आपको बता दें कि अभिनेत्री सनी लियोन के तीन बच्चे हैं.

Related posts

सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के दीवाली मिलन समारोह की धूम, भारी संख्या में पहुंचे वीवीआईपी और पत्रकार

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ईशा गुलाटी बनी मेसेस इंडिया यूनिवर्स -2018 ,मिसेस यूनिवर्स अन्तर्राष्टीय ब्यूटी पेजेट हैं में भी ख़िताब जितना चाहती हैं, मैं बहुत खुश हूँ ।

Ajit Sinha

प्रस्तावित फिल्म सिटी के साइट को देखने के लिए अपर मुख्य सचिव ग्रेटर नोएडा पहुंचे-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x