Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक नाले में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली सेकटर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 के पास दादरी रोड़,  गोल्फ कोर्स के पीछे गन्दे नाले में एक युवक  का शव के मिलने से सनसनी फैल गई और लोगो की भीड वहां इकट्ठा हो गई. शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन परिजनों हत्या की आशंका जताई है. पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा.
गन्दे नाले में मृत युवक के शव को निकालते हुए पुलिस और मौके पर मौजूद लोग.. ये इलाका है कोतवाली सेकटर 39 स्थित सेक्टर 37 के पास दादरी रोड़ गोल्फ कोर्स के पीछे बहने वाले गंदे नाले का.. जिसमें युवक का शव को पहले राहगीर ने देखा और शव मिलने की खबर फैल गई और लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से निकाला. पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने विक्की सैनी पुत्र विक्रम सैनी निवासी छलैरा, सेक्टर-44, के रूप में की गई  है। मृतक के शव पर कोई चोट के निशान नही मिले है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा. मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दोस्त को मारने के लिए यूट्यूब से सीखा देशी बम बनाने का तरीका, थैले में रखकर कर दिया विस्फोट, अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए शहीद हुए गुरुग्राम पुलिस के सिपाही अजय सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

Ajit Sinha

अवैध मोबाइल फोन के पार्ट्स को री- असेम्बल कर नया फोन बना करके बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x