Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

एक-एक वोटर तक पहुंचेगा भाजपा का कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का फोकस 2019 चुनाव के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करने पर है। इसको लेकर संगठन विभिन्न स्तरों पर विभिन्न प्रकार की बैठकें और कार्यक्रम लगातार कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रोहतक के नए प्रदेश कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में हुई, जिसमें हर वोटर से संपर्क करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए जिससे भाजपा के कार्यकर्ता ने संपर्क ना किया हो। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, चुनाव प्रबंधन समिति हरियाणा के संयोजक सुभाष बराला, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। पूर्व सीएम मनोहर लाल, सुरेंद्र नागर, सुभाष बराला, फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन के गुर दिए। इन आला नेताओं की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, साथ ही लोकसभा, विधानसभा के अलावा बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के फार्मूला पर मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बड़ी मजबूती से लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाते हुए दस की दस सीटें बड़े मार्जिन से जिताने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मई तक दिन-रात काम करना है।  कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण भाव व जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से सभी सीटों पर जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनने के रास्ते पर तेजी से बढ़ेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खुशहाली लाकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है, ताकि हरियाणा विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जनता को घर बैठे योजनाबद्ध तरीके से इन 10 सालों में लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की बैठक इन दस सालों में हुए कामों के मैनेजमेंट को लेकर पदाधिकारियों से हुई है।पत्रकार द्वारा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार को जनता भूली नहीं है। जनता को मालूम है कि कांग्रेस राज में कैसे तीन-तीन दिनों तक लाइनों में खड़े रहने के बाद गैस का सिलेंडर मिलता था। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन गरीब लोगों को गैस सिलेंडर तक नहीं दे पाई। कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार की गति तेज हुई है, जबकि मोदी सरकार में विकास की गति बढ़ी है। मोदी सरकार में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिले हैं और धूआं से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में वृद्ध व्यक्ति अपनी पेंशन के लिए भटकता रहता था। भ्रष्टाचार के चलते पेंशन बनवाने में काफी दिक्कतें आती थी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में अब चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन घर बैठे बन रही है। लोकसभाओं में टिकटों की घोषणा के सवाल पर सीएम ने कहा कि छह लोकसभाओं में प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं और बाकी चार लोकसभाओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के सवाल पर सीएम ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

Related posts

अलका लांबा बोलीं- राज्य में रोजाना हो रहे 15 दुष्कर्म, 11 महीनों में 28,000 महिलाएं और बेटियां अत्याचार का शिकार हुईं

Ajit Sinha

पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कुरुक्षेत्र को बाईपास के रूप में जीवन रेखा देने पर बहुत-बहुत आभार : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा सशक्त भारत का प्रतीक: धनखड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x