Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली बिहार राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा गया (बिहार) के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल जन-सभा को संबोधित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट / नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को गया, बिहार के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित किया और प्रदेश की जनता से राज्य में विकास की गति को और तेज करने के लिए एक बार पुनः भाजपा – जद (यू) के एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। मंच पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बिहार के
उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी, राज्य सभा संसद और जद (यू) महासचिव आरसीपी सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार के साथ क्षेत्र के कई सांसद और क्षेत्र के सभी 10 विधान सभाओं के एनडीए प्रत्याशी उपस्थित थे। जन सभा में कोविड -19 के सभी तय मानकों और गाइडलाइंस का पालन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वप्रथम कोविड -19 के सभी तय मानकों और गाइडलाइंस का पालन करने के लिए सभा में आये हुए सभी नागरिकों और एनडीए के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

नड्डा ने कहा कि बिहार दुनिया को दिशा दिखाने वाला, प्रजातंत्र की रक्षा करने वाला और महापुरुषों का प्रदेश है। उन्होंने गया की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है क्योंकि आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण और महान विचारक नानाजी देश मुख जी की जन्म जयंती है। यह मेरा सौभाग्य है कि छात्र जीवन में ऐसे विराट व्यक्तित्वों का सान्निध्य मुझे प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय जनता दल पर
निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये अलग बात है कि जो नेता पूज्य जय प्रकाश नारायण जी के आशीर्वाद से राजनेता बने, तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने, जिन जय प्रकाश नारायण जी ने कांगेस को किनारे कर जनता पार्टी बनाई थी, उसी महान जयप्रकाश जी का शिष्य होने के बावजूद वे कांग्रेस से स्वार्थ सिद्धि के लिए समझौता कर उसे गले लगाए चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में कांग्रेस पार्टी के स्वर से अलग हटकर जो राजनीतिक
विचारधारा थी, वो लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की ही थी।

Related posts

दिल्ली के शीर्ष विश्वविद्यालयों में सीधे प्रवेश पाने वाले बिजनेस ब्लास्टर टॉप टीमों के छात्रों से मिले उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha

गुजरात: इससे पहले जामनगर से दृश्य जहां एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, एक पायलट को बचाया गया है.

Ajit Sinha

देशभक्ति पाठ्यक्रम के जरिए बच्चों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया जाएगा- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!