Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

बीजेपी नेता जीतू चौधरी की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी-पुलिस जांच में जुटी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक मयूर विहार बीजेपी जिला मंत्री जीतू चौधरी परिवार के साथ मयूर विहार फेस -3 के पॉकेट सी में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम वह घर के बाहर खड़े थे तभी बाइक से आए 2 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी , एक गोली जीतू चौधरी के सिर में लगी जबकि दूसरी गोली उनके पेट में, आस-पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे दिल्ली से सटे नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं , फिलहाल हत्या किसने और क्यों कि इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आगे पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के साथ पहुंचे एनआईटी महिला थाना, फिर क्या हुआ-पढ़े

Ajit Sinha

यूपीएससी पास नहीं कर पाई, तो फर्जी आईएएस,आइपीएस बन गई जोयाखान

Ajit Sinha

वकीलों और पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का मामला : दिल्ली पुलिस की हजारों पुलिस कर्मियों  ने  किया जबरदस्त प्रदर्शन। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x