Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 26 को गुरुग्राम में: सुखविंदर श्योराण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: बीजेपी किसान मोर्चा हरियाण की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 26 फरवरी को गुरुग्राम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण की अध्यक्षता में होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, कृषि मंत्री जेपी दलाल, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू शामिल होंगे। बैठक में 2024 के चुनाव और केंद्र तथा राज्य के बजट में किसानों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।

किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गुरुग्राम के सोहना रोड पर कंट्री इन होटल में होगी। बैठक सुबह 9 बजे शुरू होगी और देर सायं तक चलेगी। श्री श्योराण ने बताया कि बैठक में मिशन-2024 को लेकर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को मंडल स्तर व गांव स्तर तक पहुंचाने पर रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंच सके।

श्योराण ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की मनोहर लाल सरकार ने बजट में किसानों के हितार्थ काफी योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं का किसानों को कैसे फायदा पहुंचे इसके लिए एक दिवसीय कार्यकारिणी की इस बैठक में व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में खेती व किसानी के बारे में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे जो प्रोग्रेसिव फार्मिंग पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अलावा राष्ट्रीय किसान मोर्चा व प्रदेश किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related posts

अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमीन मेमन को नियुक्त किया गया हैं।

Ajit Sinha

कलाग्राम सोसायटी द्वारा आयोजित की गई सांस्कृतिक संध्या, लोगों ने उठाया भरपूर आनंद-पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: विधायक राजेश कुमार बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x