Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में भयावह बेरोजगारी और खाली पड़े पदों पर गहरी चिंता जाहिर की है। हुड्डा का कहना है कि एक तरफ हरियाणा तमाम राज्यों से ज्यादा पूरे देश में सबसे ज्यादा 37.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर झेल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभागों में 1.82 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। बिना कोई भर्ती किए सरकार ने 13 हजार पदों को खत्म कर दिया। जबकि प्रदेश में लगभग 25 लाख बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी हरियाणा के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है। पिछले 8 साल के दौरान सरकार ने नौकरियां देने की बजाय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का काम किया। उसका नतीजा आज हरियाणा का हर युवा भुगत रहा है। आज अकेले प्राइमरी एजुकेशन में 38,612, सेकेंडरी एजुकेशन में 25,534 और हायर एजुकेशन में 6,618 पद खाली पड़े हैं। पुलिस महकमे में लगभग 30,000 कर्मियों और स्वास्थ्य महकमे में लगभग 10000 कर्मचारियों का टोटा है। इसी तरह सिंचाई, परिवहन, स्किल डेवलपमेंट, पशुपालन, पीडब्ल्यूडी, फायर सर्विस और पंचायत समेत हर विभाग बिना कर्मचारियों के चल रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में ऐसे हालात हो गए हैं कि स्कूलों से टीचर, अस्पतालों से डॉक्टर और सरकारी दफ्तरों से कर्मचारी गायब हैं। एक-एक कर्मचारी को दो-दो लोगों का काम करना पड़ रहा है। इसके चलते सरकारी विभागों में काम के लिए जाने वाली आम जनता को असुविधा और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश से बेरोजगारी मिटाने का काम किया था। उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में महज 2.8% बेरोजगारी थी। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान अकेले शिक्षा महकमे में एक लाख से ज्यादा नौकरियां दी गई थीं।इसके मुकाबले मौजूदा सरकार आज इतनी भी भर्ती नहीं कर पा रही है, जितने कर्मचारी हर साल रिटायर हो जाते हैं। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान नौकरियों में ठेका प्रथा को खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। लेकिन मौजूदा सरकार कौशल निगम के जरिए एक बार फिर ठेका प्रथा को लागू कर रही है। कम वेतन में पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण किया जा रहा है। फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर ठेके पर नौकरी देने की इस प्रथा को खत्म किया जाएगा। खाली पदों को भरकर सभी युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 50वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बजा हरियाणा का डंका।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित की गई दूसरे चरण की खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता

Ajit Sinha

हरियाणा: एडीजीपी एंव कानून व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने 8 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x