Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा ने किया वीर सपूतों व बेटियों का सम्मान : बिप्लब देब

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बहादुरगढ़/ चंडीगढ़: हरियाणा वीरों की भूमि है। हरियाणा के वीरों ने अपनी शहादत देकर देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी बचाने का आह्वान करने पर लिंगानुपात में सुधार हुआ। कांग्रेस राज में लिंगानुपात 871 हो गया था। कांग्रेस राज में बेटियों -महिलाओं का मान-सम्मान नहीं होता था। भाजपा ने मातृ शक्ति को सम्मान दिया और आज भाजपा राज में लिंगानुपात सुधरकर 927 हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार तक सीमित होकर रह गई है। 
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में ही देश जोड़ दिया था। हैदराबाद के नवाब ने आंख दिखाई थी उसको उसी की भाषा में समझा कर पटेल जी ने सीधा कर दिया था। आज कांग्रेस कौन सा भारत जोड़ रही है। यह देश की समझ से परे है। हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब ने मांडौठी व बहादुरगढ़ में रंग दे बसंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश व हरियाणा की जनता पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

आजादी के आंदोलन में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपने जीवन की बलिदानी दी। आजादी के इतिहास में किसी कांग्रेसी ने अपने जीवन का बलिदान दिया हो, ऐसा उल्लेख कहीं नहीं मिलता। शहीदी दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मांडौठी व बहादुरगढ़ में मंडल स्तर पर आयोजित रंग दे बसंती कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक परिवार को आगे बढ़ाया। एक परिवार के लिए कांग्रेस ने 14 अगस्त 1947 को शहीद भगत सिंह का गांव बंगा पाकिस्तान को दे दिया । जब यह सूचना शहीद भगत सिंह के चाचा क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह तक डलहौजी में पंहुची, उन्होंने बहुत दुख हुआ और 15 अगस्त 1947 की सुबह अपने प्राण त्याग दिए। कांग्रेस ने इस सच्चाई को छिपाया। जब हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने शांता कुमार ने पंचपोल में शहीद सरदार अजीत सिंह का स्मारक बनवाया।

धनखड़ ने कहा कि नेता जी ने 30 दिसंबर 1943 में ही अंडमान में  तिरंगा फहराकर आजाद करा लिया था। आजादी मिलते ही कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण तिथि इतिहास से ही गायब कर दिया । कांग्रेस केवल एक ही परिवार का गुणगान करती रही। अब मोदी ने अंडमान में स्थायी रूप से इतना ऊंचा तिरंगा फहरा दिया है और वीर शहीदों के नाम पर टापू कर दिए हैं।  हरियाणा के सिसाना गांव से परमवीर चक्र विजेता होशियार सिंह दहिया के नाम पर भी एक टापू का नामकरण मोदी ने कर दिया है। अब कांग्रेसी की हिम्मत नहीं होगी इतिहास बदलने की । देश की जनता कांग्रेस को ही इतिहास बना देगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा प्रदेशभर में मंडल स्तर पर शहीदों का नमन कर रही है।प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने मांडौठी उपरांत बहादुरगढ़ में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भागीदारी की। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान,पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान,  रोहतक लोकसभा संयोजक आनंद सागर, जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन बंटी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ नीना सतपाल राठी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा: 50 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियों का जखीरा बरामद, कार सवार महिला सहित चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है -पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के अधिकारी एसआई विजय कुमार का हुआ निधन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x