Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: पंकज सिंगला पुन: बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली से विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा नेता पंकज सिंगला को पुन: भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंकज सिंगला की नियुक्ति उनकी पार्टी के प्रति समर्पण भावना एवं मेहतनी कार्यशैली के चलते की गई है।

अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद विप्लव देव, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, भाजपा महानगर फरीदाबाद अध्यक्ष सोहन पाल सिंह सहित सभी शीर्ष भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने पुन: जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को और तेजी से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और फरीदाबाद में भाजपा संगठन को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सही मायनों में कार्यकर्ताओं की पार्टी है और मेहनती-कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी पूरा मान सम्मान मिलता है। गौरतलब है कि पंकज सिंगला इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके है और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा की टीम में भी वह जिला उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थे और पार्टी हित में समर्पण भावना से किए गए कार्य के चलते उन्हें इस बार भी पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है।

Related posts

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Ajit Sinha

सारण एरिया से अपहरण करके योगेश की हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को खुर्जा पुलिस की सहायता से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फिरौती के लिए स्कूल और पेट्रोल पंप मालिक के अपहरण के मामले में टेकचंद गैंग के गुर्गे को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x