Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

ओडिशा में लहराया बीजेपी का परचम, 10 गुना सीटों पर मिली जीत

संवाददाता : ओडिशा के जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने पहले चरण में शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी ने पहले चरण की 188 सीट में से 71 सीट पर अपना परचम लहराया. पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां महज सात सीटें मिली थीं यानी इस बार पहले फेज में ही बीजेपी ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 10 गुना सीटें अपने नाम की. पीएम मोदी ने इस जीत के लिए ओडिशा की जनता का शुक्रिया अदा किया.

854 सीट पर हो रहे चुनाव
ओडिशा में जिला पंचायत की कुल 854 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए बीते सोमवार को 188 सीटों के लिए वोट डाले गए थे. इनमें से 71 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली. हालांकि ओडिशा के मुख्य पार्टी बीजू जनता दल ने सबसे ज्यादा 103 सीटें जीतीं. जबकि कांग्रेस के खाते में महज 11 सीटें ही आईं.

पहले मिली थीं कुल 36 सीट
2012 के जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी को 854 सीटों में से महज 36 सीटें मिली थीं. जबकि बीजेडी ने 656 सीटों पर जीत का पताका लहराया था. वहीं कांग्रेस को कुल 126 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

पांच चरण में मतदान
ओडिशा में जिला पंचायत चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग के बाद रिजल्ट आ चुके हैं. बुधवार को दूसरे चरण की 175 सीटों पर मतदान हुआ. पांचवें और आखिरी फेज की वोटिंग 21 फरवरी को होगी.

Related posts

यदि इसी लूट के लिए महाराष्ट्र सरकार सत्ता में आई है तो इसके विरोध में प्रदेश की जनता को भी अपनी ताकत दिखानी पड़ती है.-बीजेपी

Ajit Sinha

नई दिल्ली: जब तक आपका बेटा, आपका भाई जिंदा है, आपकी एक भी झुग्गियों को नहीं हटाया जाएगा -सीएम केजरीवाल

Ajit Sinha

बीजेपी नेता बनीं सोनाली फोगाट ने मार्केटिंग कमेटी सचिव को चप्पल और थप्पड़ से की पिटाई, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x