Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाइक सवारों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या, शक की सुई महिला के पूर्व प्रेमी पर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बृज विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो लोगों ने एक महिला को गोली मार हत्या कर फरार हो गए। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुड़ गई है। बाइक सवारों द्वारा महिला की गोली मारकर हत्या की किए जाने की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बादलपुर कोतवाली पुलिस के साथ आला अधिकारियों भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। नोएडा सेंट्रल डीसीपी सुनिधि ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है, कि मृतक का नाम सोनी है और वह छह महीने पहले अपने पति मौसम के साथ बृज विहार कॉलोनी में रहने आई थी।    
 
नोएडा सेंट्रल डीसीपी ने बताया कि परिजनों से बातचीत करने पर पता चला है कि दो लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। उन लोगों ने पहले सोनी से बात की है और उनके पति मौसम से भी फोन पर बात की।  और उसी क्रम में जाते हुए कुछ विवाद हुआ।  जिसके बाद दोनों ने सोनी को गोली मार दी।  पड़ोसियों ने और घर वालों ने गन शॉट की आवाज सुनी और जब वह पहुंचे तो दोनों बदमाश भाग गए थे,  सोनी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि मृतक सोनी 10 साल पहले किसी विनोद नाम के युवक साथ रहती थी। अब एक साल से मौसम कुमार के साथ रह रही थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली  जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

दो बहनों की आज तड़के हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी वसीयत बनाने के एक मामले में मामा -भांजा के खिलाफ सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, IPS उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x