Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा ने भाजपा में जताई आस्था


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/करनाल:लोकसभा के चुनाव की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और विपक्षी पाटिर्यों के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को करनाल जिला में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। असंध के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव जिले राम शर्मा अपने हजारों साथियों के साथ भाजपा जिला कार्यालय ‘‘कर्ण कमल’’ में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भाजपा में आस्था जताई। इसके अलावा बीएसपी, इनेलो, जेजेपी, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के करीब 115 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने जिले राम शर्मा व उनके साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के लिए देश व समाज सर्वोपरि है और जन सेवा मुख्य ध्येय। इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने भी अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में एक स्वच्छ वातावरण बनाने का अवसर आया है और व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है जिसके तहत हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी व्यवस्था परिवर्तन को देखते हुए विभिन्न वर्गों तथा राजनीतिक दलों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करनाल की तरह कैथल, पंचकूला, रोहतक में भी सैंकड़ों लोगों ने भाजपा में आस्था जताई है और अन्य जिलों से भी पार्टी में शामिल होने के लिए संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा के पुराने साथियों की तरह भाजपा में शामिल हुए नए साथियों को भी पूरा मान-सम्मान मिलेगा। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक जिले राम शर्मा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि सभी नेताओं के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी और उनका मान-सम्मान बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल ईंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में मजबूती के साथ कार्य किया है और आज देश व प्रदेश विकास के मामले में अग्रणी पंक्ति में खड़ा हो गया है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग केवल चुनाव के समय में ही वोट लेने के लिए आते थे और उसके बाद जनता उन्हें ढूंढती रहती थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजनीति के मायने बदलें हैं और सुशासन की दिशा में व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। आज घर बैठे लोगों के काम हो रहे हैं, बिना खर्ची और पर्ची के गरीब व्यक्ति के बच्चों को सरकारी नौकरी मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने संकल्प दिलाया कि वर्ष 2019 के चुनाव की तरह लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में भरपूर सहयोग देंगे। इसी प्रकार से हरियाणा प्रदेश में भी मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी की जोड़ी से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिल रही है, यूं कहिए कि पूरी तरह छा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप भाजपा परिवार निरंतर बढ़ता जा रहा है। भाजपा समर्पित लोगों की पार्टी है जो देशहित के बारे में पहले सोचती है। उन्होंने पूर्व विधायक जिले राम शर्मा सहित अन्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि जिले राम शर्मा राजनीति के साथ-साथ सामाजिक तौर पर भी एक अच्छे इंसान हैं।इस मौके पर जिले राम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वास व जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर असंध के विकास के लिए मैं राष्ट्र की सबसे पार्टी भाजपा को 5 हजार साथियों के साथ ज्वॉइन कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। प्रधानमंत्री ने विदेशों में भी राष्ट्र का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आश्वस्त किया कि वे पार्टी की मजबूती और असंध क्षेत्र के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और दिन रात देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी में ये हुए शामिल
असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, इन्द्री विधानसभा में बसपा से चुनाव लड़ने वाले और सिरसी के पूर्व सरपंच व ब्राह्मण नेता सुशील कुमार, इनेलो व आम आदमी पार्टी के नेता रहे प्रदीप काम्बोज, पूर्व जिला पार्षद ज्ञानचंद औड़, जेजेपी युवा प्रदेश सचिव मनोज मलिक सरपंच, एससी सेल पूर्व जिला प्रधान जेजेपी एससी सेल के पूर्व प्रधान शक्ति निम्बरी, एडवोकेट राधे श्याम यादव, सुभाष कोच, को-ऑपरेटिव बैंक के रिटायर्ड जीएम तथा वर्तमान सैक्टर 33 वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविन्द्र राणा, बुढा खेड़ा पिलखण वाले बाबा का आश्रम से बाबा विजय भगत, राइस मिल एसोसिएशन करनाल के प्रधान सौरभ गुप्ता, बाबा जसमेर सिंह कबीरपंथी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहनाकर स्वागत किया।इसी प्रकार बड़ी मंगलपुर से दो बार सरपंच रह चुके धीर सिंह पाल, तीन बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रहे एडवोकेट कंवरप्रीत सिंह, करनाल कांग्रेस के लीगल सेल के पूर्व उपाध्यक्ष तथा करनाल बार एसोसिएशन के वकील एडवोकेट भूवनेश भारद्वाज, गजराज हॉस्पिटल अशोका कॉलोनी करनाल के डॉक्टर मुकेश कौशिक,जेजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान खान, कांग्रेस एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तथा आईटी सेल घरौंडा के अध्यक्ष व नीलोखेड़ी प्रभारी प्रवीण कुमार, चैचड़ा के पूर्व सरपंच कर्मबीर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस महिला विंग नीतू रानी, सोशल मीडिया ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर कांग्रेस नरेंद्र कुमार कैमला, सरपंच प्रतिनिधि ऊंचा समाना सुरेंद्र एडवोकेट, हरियाणा प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन सेक्रेटरी देवेंद्र राणा, वार्ड न0 9 तरावड़ी के पार्षद मुकेश कुमार, वार्ड न0 7 तरावड़ी के पार्षद अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार, जलाला के पूर्व सरपंच अशोक कुमार, सिंगड़ा पूर्व सरपंच संजय कुमार, वार्ड न0 8 निसिंग के पार्षद विनोद कुमार, वार्ड न0 13 निसिंग के पार्षद ओमकार खैरा, वार्ड न0 8 निसिंग के पार्षद मुकेश कुमार, करनाल बार एसोसिएशन के वकील राजीव शर्मा, लोकेश कुमार, सोमपाल, हितेश कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, मनोज राणा, डॉ आशीष, डॉ अश्विनी शर्मा, डॉक्टर सोहन, डॉ रमेश कुमार, डॉ क्रांति (एमडी), डॉ अनिल कुमार, डॉ रतनलाल गांधी, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ अनमोल अरोड़ा (एमएस), डॉ सतपाल शर्मा (बीएएमएस), डॉ रवींद्र श्रीवास्तव (एमडी), डॉ मुकेश सैनी (एमएस), डॉ मुकेश तनेजा (बीएएमएस), अमित शर्मा, कार्यकर्ता सुरेश बैरागी, कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर शर्मा, बीएसपी पार्टी के सुरेश धानक, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता बाल पंकज सेन, आईएनएलडी कार्यकर्ता सुभाष बैरागी, गांव मंगलपुर के वार्ड नंबर 01 के एमसी चुनाव के पूर्व प्रत्याश्ी, गांव स्टोंडी वार्ड-21 पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी संदीप रंगा, ब्लॉक समिति वार्ड मेंबर ब्लॉक घरौंडा सचिन कश्यप, करनाल से ममता मिगलानी, मानसी अत्रेजा,  दीपांजली, सविता गुप्ता, तनवी गुप्ता, रिचा कौशल, निधि गुलाटी, कंचन असीजा, शशि कथूरिया, सोनल चावला, अक्षता शर्मा, दयानंद शास्त्री, यतिंद्र शर्मा, संजय शर्मा, नवीन शर्मा, कृष्ण कुमार, फरमान मिर्जा, अदनान, अफजाल, तोहिद, आदिल, जावेद, अहसान, सावेद, इमदादुल इसलाम, गलनावाज, मुनीर मुस्तफा, सलमान, फरमान, वंदना वैध,  राशि वैध, पूजा वैध, ऋतु वैध, मोनिका वैध, लक्ष्मी वैध, प्रिया वैध, रुचि वैध, भावना अरोड़ा, सिमरन अरोड़ा, रेखा भंडारी, मिनी भंडारी, शशि बाली, लाडो बाली, राजरानी वैध, उषा रानी वैध, बिना सेठी, पूजा देवी पूजन, सीताना बेगम, पंचायत मेंबर निम्बरी रवि कुमार, पंचायत मेंबर निम्बरी रमन कुमार, जेजेपी कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, सिकंदर तूर, समाजसेवी बिंटु, दीपक तूर, पूर्व ब्लाक समिति मेंबर सत्येंद्र मलिक, विशाल कुमार, संदीप कैत सहित कुल 116 सदस्यों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी भाजपा पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

Related posts

40 दिन में 50 से ज्यादा किसानों की हो चुकी है शहादत, लेकिन फिर भी नहीं पसीजा सरकार का दिल- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वोट लेकर एससी-ओबीसी को धोखा देना ही बीजेपी की फितरत- हुड्डा

Ajit Sinha

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी जम्मू एंव कश्मीर के चुनाव प्रभारी बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x