Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे पर, सीएम नायब के साथ कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति  विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने आज पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों व कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करें।

उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान सुगम  यातायात एवं वाहनों के पार्किंग की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अपने पंचकूला दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इससे पूर्व वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त अमित शाह सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे तथा जवानों को संबोधित करेंगे।

वे एमडीसी सेक्टर-1, पंचकूला स्थित अटल पार्क में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा पंचकमल में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसी दिन श्री अमित शाह एक मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त  सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related posts

गुरुग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Ajit Sinha

महिला पुलिस के साथ कार में संबंध बना रहा था पुलिस अफसर, ड्यूटी पर थे दोनों

Ajit Sinha

सीएम ने कोविड अस्पताल बीपीएस मेडिकल कालेज के चिकित्सकों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें पदोन्नति का तोहफ़ा दिया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x