Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट/नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर कई सवाल उठाते हुए जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के जवानों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। डॉ पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि जब देश के सेनाध्यक्ष लेह में भारतीय सेनाओं का उत्साहवर्द्धन कर रहे हों उनका मनोबल बढ़ा रहे हों, उस समय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भारतीय सेना के विरोध में यह कहना कि भारत ने अपने क्षेत्र सरेंडर कर दिए, भारत कमजोर पड़ गया क्या कांग्रेस पार्टी सेना से दो-दो हाथ करना चाहती है? आखिर कांग्रेस किस प्रकार की लड़ाई रही है?

डॉ पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्षा को स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि हमारे देश हिंदुस्तान ने अपनी एक इंच भी जमीन सरेंडर नहीं की है, लेकिन दु:ख का विषय है कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी शर्म को सरेंडर कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस बात पर बयान दे चुके हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि हमारे देश में कोई कब्जा नहीं हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे देश पर तो चीन ने कोई कब्जा नहीं किया है, अगर कब्जा हुआ भी है तो मां-बेटे के मन पर 2008 के एमओयू के बाद शायद चीन का कब्जा हुआ है. डॉ पात्रा ने कहा कि चीन को लेकर भारत पर हमला करना, भ्रामक चीजें फैलाना, झूठ बोलना ये कांग्रेस की नीति बन चुकी है. चीन को लेकर हर तरह की साजिश,देश की मिट्टी पर, जिस तरह आजकल सोनिया जी और राहुल गांधी कर रहे हैं, ये बेहद दुखद है.
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा पर न तो कोई राजनीति होनी चाहिए और न ही कोई कंप्रोमाइज। हम सभी देशवासियों को आज संकल्प और शक्ति के साथ अपनी सेना के साथ खड़ा होना चाहिए.डॉ पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की देश पर जब भी कोई संकट आता है तो कांग्रेस इसका उपयोग लॉन्चिंग पैड के रूप में करने से पीछे नहीं हटती. आज पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है। इस पर जिस तरह की राजनीति कांग्रेस ने की, वो कोरोना वॉरियर्स की हिम्मत को तोड़ने की कोशिश है.

Related posts

नई दिल्ली ब्रेकिंग: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की प्रेस कांफ्रेंस , सीधा लाइव देखें।

Ajit Sinha

राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर के साथ मेरा खून का रिश्ता, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना प्राथमिकता

Ajit Sinha

कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के प्रांगण में काले कपडे पहन कर किया जोरदार प्रदर्शन, लोकसभा में हुआ हंगामा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!