Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिवाली से पहले लूट के इरादे से घूम रहे दो इनामी मुठभेड़ के बाद घायल, मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर लूटपाट की थी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा:कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच सेक्टर-153 बिजली घर के पास में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन दोनों बदमाशों ने कुंडली मार्केट में मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर लूटपाट की थी। घटना के बाद से ही पुलिस को तलाश कर रही थी और इन दोनो पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल इनामी बदमाश बलिराम और शाहरुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के बदमाश है।

बलराम के खिलाफ हत्या, डकैती और जानलेवा हमला करने की कई मुकदमे दर्ज है और वह पहले भी जेल जा चुका है। इन दोनों बदमाशों ने अपने एक और साथी के साथ मिल कर 9 जुलाई को नॉलेज पार्क कोतवली क्षेत्र के स्थित कोंडली मार्केट में एक मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर हथियारों के बल पर 35 हज़ार लूटे थे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इन दोनो पर हजार इनाम भी घोषित किया गया था।

डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग लूट के इरादे से नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर- 153 के पास घेराबंदी शुरू की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दी।

उस पर दो संदिग्ध सवार थे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह लोग नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पास से पुलिस ने 6480 रुपए और तमंचा बरामद किया।

Related posts

कभी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी,कभी फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले दो लोग अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला से 11000 रूपए ठग कर भागने वाले तांत्रिक  24 लाख रूपए  का आभूषण घर छोड़ गए, अरेस्ट   

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, इंश्योरेंस के नाम पर ‘बोनस’ का लालच देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 13 साइबर अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x