Athrav – Online News Portal
नोएडा

दिवाली पर पाबंदी का निकला धुआं, खूब चले पटाखे, शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: शहर की खराब होती आबोहवा पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री भंडारण और प्रयोग पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद दिवाली पर जमकर लोगों पटाखे चलाएं और आतिशबाजी का जमकर लुत्फ़ उठाया, दुकानदारों ने चोरी छिपे पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे जमकर बिक्री की। शाम से पटाखे फूटने लगे और देर रात चले। इसकी वजह से शहर का प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है कई स्थानों पर पुलिस ने शिकायत के बाद आतिशबाजी बेच रहे लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कोतवाली दनकौर क्षेत्र में तो पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में दो बच्चे झुलसकर घायल हो गए।

दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दिल्ली रेफर किया गया है। यह नजारा है ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसायटी का जो दिवाली के दिन रंग बिरंगी रोशनी में नहाई हुई दिखाई दे रही है. साथ ही लोग प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं,  ऐसे दृश्य केवल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही नही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी देखने को मिला,  

जहां पर लोगों ने छतों पर जमकर आतिशबाजी की और पटाखे छोड़े,  जिसके कारण शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और बीमार लोगों और अस्थमा के रोगियों के लिए यह प्रदूषण खतरनाक साबित हो रहा है। नोएडा में प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी की जमकर बिक्री हुई,  तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस इन पटाखों की बिक्री को पूरी तरह से रोक नहीं पाई।

दुकानदारों ने चोरी-छिपे पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे जमकर पटाखों की बिक्री की. कुछ पटाखा कारोबारियों ने दुकान लगाने के बजाय ऑनलाइन बिक्री का रास्ता ढूंढ निकाला. चोरी-छिपे ऑनलाइन बिक्री की गई. सोशल मीडिया पर ग्रीन पटाखे के नाम से दुकानदारों ने बिक्री की और ऑनडिमांड पटाखे लोगों तक पहुंचाएं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख,  एक मूर्ति गोल चक्कर के आसपास बाजारों में चोरी से आतिशबाजी भी की गई.   

दनकौर क्षेत्र में तो चोरी छुपे पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो जाने से दो बच्चे झुलस भी गए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पटाखों की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई भी की है और कई लोगों को पटाखों के साथ गिरफ्तार भी किया है कोतवाली सेक्टर- 24 पुलिस ने भोला नाम के युवक को सेक्टर- 22 में 2 पेटी सलाखों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें विभिन्न तरह के 223 पैकेट बरामद हुए हैं वही कासना पुलिस ने अवैध पटाखों को और बिक्री करने के आरोपी बृजेश को गिरफ्तार किया है बृजेश के पास से एक लाख के पटाखे बरामद हुए हैं 

Related posts

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हल्दीराम कंपनी पर वायरस अटैक, डाटा डिलीट, डाटा रिट्रीट करने के लिए साइबर क्रिमिनल ने मांगी साढे़ 7 लाख की फिरौती।

Ajit Sinha

सपा का करीबी, ऐस रियल एस्टेट बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर कई शहरों में इनकम टेक्स की छापेमारी-जारी ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x