Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद/गुरुग्राम जिला में बीएस तीन (पेट्रोल) व बीएस चार (डीजल) श्रेणी के वाहनों के इस्तेमाल पर लगी रोक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार राज्य में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही हैं। प्रदेश में नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर सरकार ने अनेक कदम उठाए है। इसी क्रम में फरीदाबाद जिला में बीएस तीन (पेट्रोल) व बीएस चार (डीजल) श्रेणी के वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन आयुक्त, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम व फरीदाबाद जिला में बीएस तीन (पेट्रोल) व बीएस चार (डीजल) श्रेणी के चार पहिया लाइट मोटर व्हीकल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जिला में इन आदेशों की पालना गंभीरता से सुनिश्चित की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला वासियों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला में अगर कोई उपरोक्त श्रेणी के वाहनों का प्रयोग करेगा तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 194 (1) के तहत चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला में यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर हो चुके है जोकि आगामी 30 नवंबर या ग्रैप की स्टेज तीन हटने तक प्रभावी रहेंगे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड में डीटीपी इंफोर्स्मेंट की कार्रवाई से मचा हड़कंप,भाजपा नेत्री का भी बोर्ड उखाड़ा,सीएम से शिकायत की धमकी-देखें वीडियो     

Ajit Sinha

फरीदाबाद के 15 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम के 8 पुलिसकर्मी, सोनीपत के 11 पुलिसकर्मी, पंचकूला के 4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईपीएस जसलीन कौर ने संभाला डीसीपी सेंट्रल का पदभार, पुलिस आयुक्त राकेश ने नवनियुक्त डीसीपी को दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x