अजीत सिन्हा की रिपोर्ट गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने राज्य सरकार, वित्त विभाग द्वारा 15 मार्च को जारी परिपत्र को अपनाने का निर्णय लिया...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: पीएम मोदी की सोच है देश की महिलाएं स्वावलंबी, मजबूत और आत्मनिर्भर बने इसलिए महिलाओं को केन्द्रित कर सरकार की योजनाएं...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा के सभी विधायकों ने फरीदाबाद लोकसभा उम्मीदवार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को पिछली बार से अधिक मतों सेजीताने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और आज फरीदाबाद व पलवल जिले के सभी विधायकों एवं जिला अध्यक्षों ने कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर उनको कहा कि लोकसभा की सभी विधानसभाओं में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पिछली बार से ज्यादा मतों से जीताने के लिए जी – जान लगा देंगे और फरीदाबाद लोकसभा से देश की एक बहुत बड़ी व ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मोदी जी के 400 पार के नारे को पूर्ण करने एवं मोदी जी के हाथ कोमजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, दीपक मंगला, जगदीश नायर, प्रवीण डागर, फरीदाबादलोकसभा संयोजक अजय गौड़, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया उपस्थित रहे और सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार संसद में भेजने के लिए हमारे क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों व मौजिज लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है.हर विधानसभा से कृष्णपाल गुर्जर जी को इतने अधिक मतोंसे जीताकर भेजेंगे जिसका अनुमान विपक्षियों ने कभी सपने में भी नहीं लगाया होगा.फरीदाबाद में भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर की टक्कर में विपक्ष का कोई और उम्मीदवार नहीं है.फरीदाबाद लोकसभा की टिकट मिलने पर सभी विधायकों और नेताओं ने कृष्णपाल गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कृष्णपाल गुर्जर को लगातार तीसरी बार फरीदाबाद लोकसभा की टिकट देने के लिए देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के शीर्ष केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.फरीदाबाद और पलवल जिलों के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा व चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा में मोदी की नीतियों के प्रति और कृष्णपाल गुर्जर की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जनता में हर्षोल्लास की लहर है और आजका माहौल बताता है कि हम पिछली बार से बहुत ज्यादा यानि भारी अंतर से जीतने वाले हैं.लोकसभा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने काम में लगे हैं, लगातार बूथों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं के दम और जनता के मोदी पर विश्वास से कृष्ण पाल गुर्जर को बड़ी जीत दर्ज करवाकर संसद में भेजेंगे । ...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल आर. पाटील के निर्देश पर निगम के फरीदाबाद एनआईटी जोन प्रथम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए 6 इकाइयों को सील कर दिया। इन इकाइयों पर लगभग पन्द्रह लाख रूपये निगम का संपत्ति कर बकाया थे।एनआई टीजोन प्रथम की नीलम बाटा रोड पर स्थित इन 6 इकाईयों को सील करने की कार्यवाही क्षेत्रिय एव ंकर अधिकारी एन0आई0टी0 जोन प्रथम की टीम के नेतृत्व में की गई। इसके अतिरिक्त 5 इकाईयों द्वारा बकाया कर का भुगतान कर दिया गया फरीदाबाद निगमायुक्त ने बताया कि बकायेदारों ने यदि जल्द बकाया राशि का निगम को भुगतान नहीं किया तो जल्द ही सील की गई इकाइयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की कि बकायेदार अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का समय रहते भुगतान कर दें। करदाता अपनी प्रॉपर्टी आईडी में किसी भी प्रकार की त्रुटि के शुद्धिकरण एवं निवारण हेतु स्वयं सत्यापित व डाटा सही करने के लिए ीजजचेरूध्ध्चतवचमतजलण्नसइींतलंदंण्हवअण्पद पर स्व सवहपद करें। हरियाणा सरकार द्वारा आपके लिए विशेष छूट शहरी क्षेत्र में स्थित अपने प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टि कर के वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट पाएं। यह अवसर केवल 31.03.2024 तक।वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक के लिए संपत्ति कर के बकाया की मूल राशि पर पंद्रह प्रतिशत की एकमुश्त छूट उन संपत्ति मालिकों को अनुमत की जाएगी जो 31 मार्च, 2024 तक वर्ष 2010 -11 से 2022 23 तक के संपत्ति कर के सभी बकाया...