Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब देब से मिले अशोक तंवर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने के तीन दिन बाद सिरसा के पूर्व सांसद मंगलवार को प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। इस शिष्टाचार भेंट में दोनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी चर्चा हुई। यह मुलाकात लगभग आधा घंटे से भी अधिक देर तक चली। जिसमें हरियाणा में भाजपा को और मजबूत करने के संबंध में बातचीत हुई और सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति पर मंथन हुआ।

प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने अशोक तंवर से मुलाकात के दौरान कहा कि “मुझे विश्वास है कि आपके आगमन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनाव में निश्चित रूप से हरियाणा में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।” प्रभारी ने यह भी विश्वास जताया कि अशोक तंवर संगठन को और मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। जानकारी के अनुसार अशोक तंवर ने भी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को आश्वस्त किया है कि भाजपा को 10 लोकसभा सीटें जीताने में वे भी पूरे समर्पित भाव से पार्टी के अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरह दिन-रात एक कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर तीन दिन पहले ही अशोक तंवर ने दिल्ली में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अशोक तंवर के भाजपा में आने से निश्चित ही भाजपा को मजबूती मिली है। अशोक तंवर के भाजपा ज्वाइन करने के कारण पहले से ही कमजोर आम आदमी पार्टी तो और भी कमजोर हुई है, साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तंवर के भाजपा में शामिल होने के बाद कुछ बड़े कांग्रेसी चेहरे भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Related posts

जन्मदिन पर उपहार को लेकर उपसे विवाद में, दामाद ने अपनी पत्नी और सास की कैंची घोंपकर सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में लगातार चार साल से फरार व वांछित अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

50 मुकदमों में लिप्त एक वांछित डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x