Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अशोक कुमार गर्ग बने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:हरियाणा के अशोक कुमार गर्ग आईएएस को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। उनके आदेश मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा जारी कर दिए गए हैं। वर्ष -2009 बैच के आईएएस अधिकारी ने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्ष 2003 से हरियाणा सरकार को निरंतर अपनी सेवाएं देते हुए विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में हिसार डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर और हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं इसके साथ ही इन्हें इस पद पर आसीन हुए हैं। इसके साथ ही इन्हें अतिरिक्त रूप से आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार दिया गया है।

इससे पूर्व ए. श्रीनिवास हरियाणा ऊर्जा विभाग के सचिव एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे, वे अब हरियाणा प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बन गए हैं। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी ए श्रीनिवास के पास मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ निर्वाचन विभाग के आयुक्त एवं सचिव का कार्यभार भी होगा। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर ए श्रीनिवास को हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।

Related posts

सफल महिला उद्यमियों की कहानी पेश कर रहा है सरस मेला

Ajit Sinha

आपसी कहासुनी में 42 वर्षीय व्यक्ति का कार में घसीट कर अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

अधिकारी कड़ाई से अपनी ड्यूटी की पालना करें – उपायुक्त निशांत कुमार यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x