Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में नया जोश भरने के लिए आगामी 7 और 8 सितंबर को हिसार आएंगे,अरविंद केजरीवाल: डॉ. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इसमें अशिक्षा है, भुखमरी है, बेरोजगारी है, बीमारी का इलाज नहीं होता। किसान कर्ज के नीचे दब कर आत्महत्या कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सोच है हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बने। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कही। वे आज दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। बहुत कुछ करने की जरूरत है। 7 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन के तहत दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार पहुंच रहे हैं। इसके साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनसभा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे छात्रों, युवाओं को संबोधित करेंगे। किस प्रकार हरियाणा की बेरोजगारी खत्म हो, किसान कर्ज के बोझ से निकल कर जीवन को आगे बढ़ाए। किस प्रकार हरियाणा में उद्योग लगे। किस प्रकार देश विश्व में नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश के हजारों यूनिवर्सिटी के छात्र, युवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंदर हर पार्टी, धर्म और जाति के लोग जो हिंदुस्तान को विश्व का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। वे सभी आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की देश का नंबर वन देश बनाना है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोग आतुर हैं कि वे भी देश को नंबर वन बनाने में योगदान दें।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। इसको लेकर सभी राज्यों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम हिसार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में इतना टैलेंट है, खेलों में सबसे आगे है। सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है? इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज के समय युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। मेक इंडिया नंबर वन के तहत हरियाणा के लोग भी हिस्सेदारी करने को आतुर है। इस मिशन की लॉन्चिग प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा कि भारत प्राचीन समय में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था, भारत का पूरे विश्व की जीडीपी में 25 प्रतिशत ने ज्यादा का योगदान था। आज के समय पर हम कहां से कहां आ गए। समय के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए था, कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि हम पिछड़े रह गए। मिशन इंडिया नंबर वन के तहत पहला कार्यक्रम हिसार में होगा। इसमें प्रदेश भर के हर वर्ग और तबके के लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।

Related posts

एक साथ हजारों प्रवासी मजदूर अपनों के बीच जाने के लिए बसों का घंटों से इंतजार रहे हैं, देखें वीडियो।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज सोमवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

देश का पैसा देश की जनता के लिए है, नेताओं के दोस्तों के लोन माफ़ करने के लिए नहीं – अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x