Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद

इस मानसून की पहली बारिश में गुरुग्राम -फरीदाबाद गया डूब ,सीएम खटटर की दावे की खुली पोल, ग्रीन फिल्ड अंडरपास में डूबी कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/ गुरुग्राम: आज तड़के हुए इस मानसून की पहली झमाझम बारिश से हुई जलभरव ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की सभी दावों की पोल खोल कर रख दी हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा साइबर सिटी गुरुग्राम और फरीदाबाद का।


जिधर देखों उधर पानी , यहां देखों तो पानी , वहां देखों तो, अपने घर के बहार देखों तो पानी, सड़कों पर निकलों तो पानी,कोई कह रहा इधर से जाओ ,कोई कह रहा हैं उधर से जाओं,

कोई कह रहा उधर से जाओ , कोई कह रहा इधर मत जाओ , वहां पर बहुत ज्यादा पानी हैं, कोई खढ्डे हुए पड़े उसमें गाडी बिल्कुल फंस जाएगी। यही सारा दिन दिल्ली , फरीदाबाद व गुरुग्राम शहर से आवाजें आती रही, बहुत तो ऐसे लोग हैं जो आज अपने घरों से निकले ही नहीं। गुरुग्राम में जलभराव की जो आई तस्बीरें काफी चौकाने वाली हैं पर आपको ट्रैफिक पुलिस की सलूट तो करनी पड़ेगी, जिन्होनें गाड़ियों की रफ्तार बनाए रखी, जाम को खुलवाने और जाम सड़कों पर ना लगे, इस के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए।

इस दौरान सड़कों पर तैनात पुलिस को ना तो अपने बाजुओं में दर्द होने की चिंता थी, नाही भूख की चिंता थी। ना ही बारिश की जमा हुई पानी में भीगने की चिंता, नाही हो रही बारिश में भींगने की चिंता थी, अगर बाकई में किसी बात की चिंता थी वह थी आमजन अपने मंजिलों तक समय और सुरक्षित पहुंचे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परसों ही दावा किया थी रेलवे अंडरपास फरीदाबाद में तीन हैं और इसमें तीन काफी हेवी मोटरें लगाईं गई हैं जिससे काफी जल्दी रेलवे अंडरपास से जमा हुई बारिश की पानी निकल जाएगी , आज हुई झमाझम बारिश के बाद ग्रीन फिल्ड कालोनी के रेलवे अंडर पास में कार कैसे डूब गई। इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कौन पूछेगा।

इस खबर में जलभरव की जो तस्बीरें प्रकाशित की गई हैं, इसमें डूबी हुई कार की तस्बीर ग्रीन फिल्ड रेलवे अंडरपास और एक कार को धक्का देते हुए पुलिस कर्मियों की तस्बीरे फरीदाबाद शहर की हैं। इसके अतिरिक्त बाकि के जो तस्बीरें हैं वह सब साइबर सिटी गुरुग्राम की है। हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की सभी तैयारी हुई फेल।    

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक डिस्पेंसरी का उद्घाटन मेयर सुमन बाला ने किया,वरिष्ठ नागरिक फ्री में फिजियोथ्रेपी करा सकेंगें।

Ajit Sinha

भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे 36 वें सुरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ।

Ajit Sinha

खेल विभाग नूंह में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: उप अधीक्षक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x