Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

*सेना प्रमुख ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भेंट की*


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल धीरज सेठ, PVSM, UYSM, AVSM ने आज हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम  कुमार घोष से भेंट की।बैठक के दौरान नागरिक-सैन्य समन्वय तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, AVSM, SM, आर्मी कमांडर, वेस्टर्न कमांड; राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी तथा भारतीय सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। भारतीय सेना की कमान संभालने के बाद सेना प्रमुख की राज्यपाल के साथ यह पहली भेंट थी। बैठक में आंतरिक सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर, पूर्व सैनिकों के कल्याण, आवासीय परियोजनाओं, आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा ऑपरेशनल तैयारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, उनके प्रभाव को कम करने के लिए तैयारी तथा राहत एवं बचाव उपायों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान हरियाणा से जुड़े भारतीय सेना के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। सेना प्रमुख ने राज्यपाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता और संकल्प से अवगत कराया। इस अवसर ने भारतीय सेना और हरियाणा के राज्य प्रशासन के बीच पहले से विद्यमान सौहार्दपूर्ण एवं सुदृढ़ संबंधों को और मजबूत किया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:गूंगी- बहरी सरकार के सामने ‘पोर्टल हटाओ, खेती बचाओ’ का नारा बुलंद कर रहे हैं किसान- हुड्डा

Ajit Sinha

कांग्रेस ने “रियल स्टेट ऑफ द इकोनॉमी 2026” रिपोर्ट जारी कर खोली मोदी सरकार के मजबूत अर्थव्यवस्था के दावों की पोल

Ajit Sinha

एमएसएमई विभाग में कार्यरत तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक पर लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x