Athrav – Online News Portal
मनोरंजन हरियाणा

‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर निभाएंगे ‘पेशवा’ का किरदार, फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग हुई पूरी

पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारिक फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर ने किरदार के बारे में बात की और कहा कि फिल्म में वह पेशवा का किरदार निभाएंगे.ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म करने पर होने वाले दवाब के बारे में अर्जुन ने एक कार्यक्रम में कहा, “जब आप शूटिंग में खो जाते हैं तो आप दवाब के बारे में नहीं सोचते. आप सिर्फ इतना सोचते हैं कि आपके शॉट, सीन और काम को अच्छा होना है. अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में संजू सर,

कृति के साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं. चूंकि आशू सर सोचते हैं कि मैं जब आपके सामने पेशवा के रूप में आऊंगा तो उसका प्रभाव पड़ना चाहिए, इसलिए मैं अभी तक अपना किरदार छिपा रहा था. तो मैं फिल्म में पेशवा का किरदार कर रहा हूं.”उन्होंने कहा, “नीता लुल्ला ने कॉस्ट्यूम्स पर शानदार काम किया है. हमने फिल्म की लगभग 60 प्रतिशत शूटिंग कर ली है तो मुझे लगता है कि आगामी दो महीनों में हम फिल्म पूरी कर लेंगे और उम्मीद है कि आप लोग मेरी फिल्म को इस साल के अंत तक देख लेंगे.”

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसवाईएल पर हरियाणा के हक में स्टैंड नहीं ले रही बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग की 6 ऑनलाइन सेवाओं का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 9 सहायक खजाना अधिकारियों की पदौन्नति, उनको खजाना अधिकारी के तौर पर किया नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x