Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

थोक उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत: कृषि विभाग के उपनिदेशक 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा, रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आज बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत के उपनिदेशक पवन शर्मा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV & ACB, रोहतक में एफआईआर नंबर- 11, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप के दौरान बरामद की गई रिश्वत राशि को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र धारा सिंह, निवासी गांव जाटी कलां, जिला सोनीपत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि थोक उर्वरक (Wholesale Fertiliser) का लाइसेंस जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 50,000 रुपये की राशि ले चुका था और शेष 50,000 रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर SV & ACB, रोहतक की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना तैयार की। आज बुधवार ,8 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन शर्मा को शेष 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related posts

शहीद सुरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता और सरकारी नौकरी देगी सरकार

Ajit Sinha

पानीपत में हुई हत्या, गैंगरेप, डकैती की वारदात कानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति का नतीजा- हुड्डा

Ajit Sinha

12 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x