Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक और पोलीथीन हटाओ अभियान में मदद करने की अपील की : सोनल गोयल 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पोलीथीन हटाओ अभियान में मदद कर रहे सभी सामाजिक संगठनों और सिविल सोसाईटी का धन्यवाद करते हुए शहर के अन्य सभी सामाजिक-धार्मिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, छात्रों, नौजवानों, महिला संगठनों व शहरवासियों से अपील की है कि पर्यावरण की रक्षा और मानव कल्याण के लिए वे इस कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि बढ़ रहे प्रदूषण और सिंगल यूज प्लास्टिक व पोलीथीन पर रोकथाम के लिए केन्द्र व राज्य सरकार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एन.जी.टी. आदि से निरंतर निर्देष प्राप्त हो रहे हंै, लेकिन यह कार्य सक्रिय जन-भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रषासन के द्वारा कूड़ा जलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक व पोलीथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का निरंतर चालान किया जा रहा है, परन्तु यह कार्यवाही पर्याप्त रूप से प्रभावी नहीं है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे बाजार या सब्जी मंडी आदि में जाते समय या तो घर से कपड़े का थैला लेकर जाए या फिर दुकानदारों से थैले की मांग करें और यदि कोई दुकानदार पोलीथीन आदि में सामान देने की कोषिष करता है तो उसे ऐसा न करने की नसीहत दें।



सोनल गोयल ने आगामी त्यौहारों की शुभकामना देते हुए कहा कि करवा चैथ, दिवाली व अन्य त्यौहार समाज में जहां सुख-समृद्धि व शांति लेकर आते हैं, वहीं हम सबकी यह नैतिक जिम्मेवारी भी बनती है कि हम अपने-अपने गली-मौहल्लों सहित शहर को गंदगी मुक्त व प्रदूषणमुक्त रखें। निग्मायुक्त ने शहरवासियों से यह भी अपील की है कि वे अपने-अपने घरों का कूड़ा या तो इको ग्रीन के वाहनों में डालें या फिर नगर निगम व इको ग्रीन के द्वारा चिन्हित किए गए कू़ड़ेदानों पर ही कूड़ा डालें और किसी भी अवस्था में सड़कों व रास्तों पर कूड़ा न डाले। उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर ही सूखे व गीले कूड़े की छंटाई कर रही रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएषनों से भी अपील की है कि वे आस-पड़ोस के सेक्टरों व क्षेत्रों में इस कार्य को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

Related posts

महेंद्रगढ़ : लोगो की समस्याओं के समाधन के लिए पार्षद ने खोला कार्यालय, अमित मिश्रा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केएमपी उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने आज एक्सप्रेसवे के 77 किसानों को 26 करोड़ 10 लाख के चेक वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!