Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दिन में दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को एक ही दिन में दो बड़ी सफलता मिली। एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा गत दिवस अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपितों द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी तथा नूह के स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में प्रति माह ₹6000 तथा 11000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में तौफीक नामक निजी व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता से माइनिंग स्टाफ , नूह द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में ₹6000 प्रति माह की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपित द्वारा यह धनराशि शिकायतकर्ता से फोन पे के माध्यम से प्राप्त की गई जिस पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा तौफीक को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।इसी प्रकार, एक अन्य मामले में आरोपित मनोज को ₹11000 प्रति माह रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपित द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में 11000 रुपए प्रतिमाह रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी मनोज को फोन पे के माध्यम से 11000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।

Related posts

लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने अपने साथी पार्टनर की छाती में चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ी गई।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाली महोत्सव के तहत गुरुग्राम के घाटा नगर वन सहित 4 अन्य स्थानों पर किया गया पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x