Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पंखियां गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, एक फरार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: कोतवाली सेक्टर बीटा-2 को उस समय एक बडी कामयाबी हासिल हुई जब बीटा-1 में 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती में शामिल पंखियां गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ एक पच्चीस हज़ार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस ने इस डकैती में शामिल घर की नौकरानी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.

पुलिस की गिरफ्त पैर में गोली लगने से घायल बदमाश पंखियां गिरोह का सदस्य जाहिद मिया उर्फ भगत है। जो कि मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि डकैती में शामिल लोगों से पूछताछ के बाद पता चला था कि वारदात में पंखियां गिरोह के सदस्यों का भी हाथ था। इस वारदात में शामिल जाहिद मिया उर्फ भगत पुत्र इकबाल पर पुलिस कमीश्नरेट की ओर से पच्चीस हज़ार का इनाम घोषित कर उसकी तलाश की जा रही थी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की डकैती में लूटा हुआ माल जो कि छुपा के रखा हुआ , उसे लेने दो बदमाश आने वाले हैं पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी उसी दौरान सेक्टर गामा 1 के सामने दो बदमाश आते दिखाई दिए पुलिस ने जब घेराबंदी कर उन्हें पकड़ना चाहा तो उन्हें पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से जावेद मियां भगत वहीं घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया पुलिस ने जाहिद मियां को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाश की तलाश कर रही है.पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा खोखा और जिंदा कारतूस, डकैती में लूटे गए माल में से 500 डालर, 01 आईफोन-12 रंग ग्रे तथा टार्च बरामद किया है. पुलिस ने इस डकैती में शामिल घर की नौकरानी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.

Related posts

फरीदाबाद: कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त, सतेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Ajit Sinha

100 किलो चूरापोस्त, 12 किलो गांजा, 20 ग्राम हेरोइन के साथ 4 को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

विकास का अपहरण कर हत्या के एक मामले में पुलिस दो नाबालिग सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x