Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अकेले ही रह रही बुजुर्ग महिला की घर में घुस अज्ञात हमलावर ने की हत्या, पुलिस जांच जुटी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 12 में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला की शव उनके घर से मिलने के बाद हड़कंप मच गया. महिला के सिर पर वार कर हत्या की गई थी.  हत्या का पता तब चला जब उनसे मिलने उनका भाई घर पहुंचा. भाई ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सेक्टर -24 थाने के पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई हैं.  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में चार संदिग्धों से पूछताछ हुई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
ये तस्वीर है कल्पना  है, कुछ दिन पहले ही उनका पति से तलाक हुआ है उसके बाद से वह अकेले ही रह रही थी. उनकी घर में घुस कर किसी ने हत्या कर दी है. रविवार शाम को उनका भाई जब उनसे मिलने पहुंचा तो देखा की कमरे में लाश पड़ी थी और तकिया समेत कई चीजों पर खून के निशान थे. महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे. भाई ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह  ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या किसी नुकीली चीज से वार करके की गई है. पुलिस को इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का अंदेशा है,चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर -24 थाने के पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है बुजुर्ग महिला के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले। इससे लग रहा है उनके सिर पर किसी ने नुकीली चीज से वार किया था.बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौत हो गई है.पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.  इस मामले में चार संदिग्धों से पूछताछ हुई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. प्रथम दृष्टया जांच में महिला की हत्या किसी करीबी ने की है.  महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. 

Related posts

पहले तो उसका भाई मेरी पत्नी को लेकर भाग गया, बार -बार ये कहता था कि तेरी पत्नी भाग गई, इसलिए उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

नोएडा के अट्टा मार्केट जैकेट न बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद ।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के बर्खास्त हवलदार और पचास हजार के ईनामी अपराधी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x