Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अमित गोयल को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: सेक्टर-15 पार्ट-2 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित गोयल को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। समाज कल्याण में कार्य करने वाली युवा अग्रवाल सम्मेलन पिछले कई सालों से समाज कल्याण के लिए काम कर रही है। गुरूग्राम में सम्मेलन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में अमित गोयल की समाजिक कार्यों में अहम भूमिका को देखते हुए ये निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल ने अमित गोयल को नियुक्ति पत्र दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी सदस्यों की सहमति से उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपा।



अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से लगातार समाज कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे है। जिसमें युवाओं के उत्थान के लिए काम किया गया है । अमित गोयल के सामाजिक कार्यों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया और उन्हे ये जिम्मेवारी दी गई । अमित गोयल ने इस जिम्मेवारी को मिलने के बाद कहा कि वो इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभायेंगे। गुरुग्राम में युवाओं का काफी झुकाव है और इस अखिलभारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ना उनकी पहले जिम्मेवारी होगी। वही इसके माध्यम से युवाओं के लिए जो उत्थान के कार्यों को शुरु किया है उन्हे पूरी मंजिल तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में सभी सदस्यों का सम्मान होता है। सर्व समाज को एक साथ लेकर यहां काम किया जाता है।

Related posts

व्यापारी का सरेआम कत्ल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अरुण यादव बने भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के सभी चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी- डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!