Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में दक्षिण एशिया मामलों की प्रभारी बनीं फोंटिस

संवाददाता : भारत में अमेरिका के रक्षा मामलों की प्रभारी ब्रिगेडियर जनरल रॉबिन फोंटिस को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया मामलों का प्रभारी बनाया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कल कहा था कि ब्रिगेडियर जनरल रॉबिन फोंटिस को व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया मामलों के लिए वरिष्ठ निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

फोंटिस भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया पर व्हाइट हाउस की नीति की प्रभारी होंगी। वह पीटर लेवोय का स्थान लेंगी जो ओबामा प्रशासन के समय निदेशक :दक्षिण एशिया: थे। रक्षा खुफिया एजेंसी से फोंटिस पहली महिला प्रभारी थीं जिन्हें भारत भेजा गया और वह वर्ष 1960 से भारत में रक्षा विभाग की प्रभारी के तौर पर काम करने वाली पहली जनरल अधिकारी रही।

फोंटिस ने भारत का प्रभार लेने से पहले दिसंबर 2014 में कहा था, ‘‘प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के लिए भारत एक बहुत महत्वपूर्ण देश है। हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध विकसित करना अहम है।’’ फोंटिस की नियुक्ति से ट्रंप प्रशासन ने इस बात के भी संकेत दिये हैं कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया प्रभाग से संबंद्ध रखेगा और अफगानिस्तान के लिए अलग से कोई प्रभाग नहीं होगा।

Related posts

पश्चिम बंगाल में बोले राहुल गांधी- प्रधानमंत्री मोदी तो भ्रष्ट हैं ही, तृणमूल कांग्रेस सरकार भी भ्रष्टाचार की दौड़ में पीछे नहीं-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई गुरुकुल की सड़क, कॉलोनीवासी के जीवन पर पड़ रहा हैं भारी, कब बनेगी ये सड़कें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x