Athrav – Online News Portal
राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

अंबाला के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया पंचतत्व में हुए विलीन, पीएम मोदी की ओर से दी गई सम्मानजनक विदाई



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: अंबाला लोकसभा से तीन बार लोकसभा सांसद, पूर्व जल शक्ति मंत्री, पूर्व भाजपा हरियाणा अध्यक्ष व दिग्गज भाजपा नेता 72 वर्षीय रतनलाल कटारिया का पार्थिव शरीर आज चंडीगढ़ के मनीमाजरा शमशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गया .कटारिया जिन्होंने बृहस्पतिवार 18 मई को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली थी, उनकी अंतिम विदाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र सिंह,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कॉमर्स व उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, कटारिया के दाह संस्कार के अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे.
 
भाजपा के स्तंभ रतनलाल कटारिया को हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया,नायब सैनी, हिमाचल भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह,हरियाणा के मंत्री मूल चंद, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु,रामबिलास शर्मा, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद,मेयर अनूप गुप्ता समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी विदाई दी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटारिया के निधन पर भेजे अपने  शोक संदेश में कहा कि कटारिया जी समाज के प्रत्येक वर्ग एवं हरियाणा की जनता के कल्याण व विकास के लिए संसद में हमेशा आवाज उठाते रहे व उनके निधन से एक महान सांसद की क्षति हुई है.मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रतनलाल कटारिया जी आम जनता के सच्चे हितैषी थे.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कटारिया के निधन को अपने संगठन की क्षति बताया और कहा कि कटारिया जी द्वारा हरियाणा प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक सुदृढ़ता के लिए विशेष योगदान पार्टी के इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा ।

Related posts

अलका लांबा बोलीं- भाजपा सरकारें बेटियों के साथ नहीं खड़ीं, बल्कि अपराधियों को बचाने में जुटी हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद और गुरुग्राम के उपायुक्तों को हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट की प्रबंध समिति के संयुक्त सचिवों के रूप में मनोनीत किया है

Ajit Sinha

कुछ इस तरह की होगी संसद भवन की नई बिल्डिंग, 10 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x