Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

तीसरे चरण के 4 जिलों में सरपंच और पंच पद के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी– धनपत सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरे चरण के लिए सरपंच और पंच पद चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 4 जिलों फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल के 25 ब्लॉक में 929 सरपंच और 10362 पंच पदों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि जिन 4 जिलों में तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है, उन जिलों में सुरक्षा से लेकर अन्य सभी सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं। सभी पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके साथ-साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्री धनपत सिंह ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथ पर पीने के पानी, बिजली व विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था करवाई गई है।धनपत सिंह ने कहा कि पंच और सरपंच पद के मतदान के नतीजे चुनाव के बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे। वही तीसरे चरण के पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद समिति सदस्यों का मतदान 22 नवंबर को संपन्न हो चुका है। इन चुनावों के नतीजे 27 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

तीसरे चरण में 22 लाख 27 हजार 319 हैं मतदाता

धनपत सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के 4 जिलों में कुल 22 लाख 27 हजार 319 मतदाता हैं। श्री धनपत सिंह ने बताया कि इन 4 जिलों में कुल 2 हजार 655 पोलिंग स्टेशन हैं, इनमें से 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील हैं।

”म्हारी पंचायत” पोर्टल पर नजर आएगी पंचायत चुनाव की गतिविधियां

धनपत सिंह ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव की गतिविधियां “म्हारी पंचायत” पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। प्रदेश में कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से म्हारी पंचायत पोर्टल को खोलकर मतदान प्रतिशत को देखा जा सकेगा। वहीं मतगणना के दिन ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से कुलपति प्रो अजमेर सिंह मलिक शिष्टाचार मुलाकात की

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सड़क हादसे का एक आरोपित 26 सालों के बाद पकड़ा गया, गया जेल।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:400 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर होंगे जनसेवा में समर्पित,दीक्षांत परेड समारोह में लेंगे कर्तव्य परायणता की शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x