Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में प्रधान पद के लिए आकाश गुप्ता ने किया नामांकन दाखिल।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के आगामी 3 मार्च 2024 को होने वाले चुनाव के लिए आज आकाश गुप्ता (प्रधान) , सरदार गुरमीत सिंह (महासचिव), अंकित मित्तल (उप – प्रधान), हिमांशु अग्रवाल (कोषाध्यक्ष),एकांक जेटवानी (संयुक्त कोषाध्यक्ष), अविनाश भसीन (सचिव) के पदों के लिए अपने प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े सैकड़ों समर्थकों के साथ अपने- अपने नामांकन दाखिल किए। आकाश गुप्ता इससे पहले भी फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान और सरदार गुरमीत सिंह महासचिव के पद पर रह चुके हैं।

प्रधान पद के उम्मीदवार आकाश गुप्ता ने नामांकन दाखिल करने के बाद आज फरीदाबाद के सेक्टर -16 स्थित किसान भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि वह फिर से प्रधान चुने जाते हैं, तो प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े सभी सदस्यों की मुश्किलें कम यानी खत्म करने का हर संभव प्रयास करेंगें, फ़िलहाल बिल्डरों की सबसे बड़ी परेशानी हैं 4 मंजिल पर लगी रोक, जो बीते एक साल से हैं। इस पर सरकार अब तक खामोश हैं, इसपर लगे प्रतिबंध को हटवा कर फिर से 4 मंजिल बिल्डिंग बनाने को चालू करवाना हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि रियल एस्टेट भी एक इंडस्ट्रीज की तरह हैं, जिसमें छोटे -बड़े बहुत से कारोबारी लोग जुड़े होते हैं, बात इतनी सी नहीं हैं , बहुत से मजदूर बिल्डरों के साथ जुड़े होते हैं, जो यहां,अन्य प्रदेशों से रोजी रोटी कमाने के लिए आते हैं।

यदि 4 मंजिल से सरकार ने अब प्रतिबंध नहीं हटाया तो सभी के सभी मजदूर लोग अपने प्रदेशों में लौट जाएंगें। पहले ही काफी मजदूर लोग फरीदाबाद छोड़ कर जा चुके हैं, सबसे पहले करोना महामारी के दौरान अपने अपने प्रदेशों में हजारों मजदूर लोग लौट गए थे,इसके बाद बिल्डरों ने जैसे तैसे अपने आप को संभाला, फिर बचे हुए अपने मजदूरों को संभाला, और अपने -अपने कारोबार को धीरे -धीरे फिर से शुरू किया। जो चार मंजिल बिल्डिंग बन रही थी पर हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव उस पर रोक लगा दी, जिस पर अब तक रोक हैं। गुप्ता ने यह भी कहा कि दूसरी बड़ी मुश्किल है प्रॉपर्टी आईडी का, जिसकी वजह से बचे हुए काम धंधे भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं, इसे भी ठीक करवाने का प्रयास करेंगें। इसके बाद उनकी प्राथमिकता होगी जनहित में काम करने का हैं। जो उन्होनें अपने सबसे पहले कार्यकाल में किया था। वह अवश्य करते रहेंगें। इस अवसर प्रधान उम्मीदवार आकाश गुप्ता के साथ सरदार गुरमीत सिंह, अंकित मलिक , हिमांशु अग्रवाल, एकांक जेटवानी, अविनाश भसीन, उमा शंकर गर्ग , राजवीर नेताजी, योगेश गर्ग, पंकज गर्ग, राजकुमार जिंदल, उज्वल गर्ग, टोनी जिंदल, राजपाल चौहान, योगेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, रजत गुप्ता, राज गेरा, अजय गर्ग, अजय गोयल, सचिन गर्ग, विक्की तंवर, राहुल अरोड़ा, नरेश मित्तल व आर पी ग्रोवर के अलावा प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

आईएमटी के पास दो अजगर दिया दिखाई ,एक अजगर को  पकड़ा ,दूसरा अजगर चला गया नहर के किनारे जंगल में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला का फोटो अश्लील कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x